Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले 62 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
    Jharkhand Top News

    झारखंड में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले 62 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    adminBy adminMay 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना में एक उम्मीदवार की जीत पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में दंडाधिकारी विनोद कुमार ने शनिवार शाम बरकट्ठा थाने में 62 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस पूरे मामले की जिम्मेवारी डीएसपी को सौंपी गई है। फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    दर्ज प्राथमिकी में बरकट्ठा प्रखंड के शिलाडीह पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अमरीना बीबी उर्फ अमीना खातून समेत 12 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही उनके 50 समर्थकों पर भी कानूनी शिकंजा कसा गया है।

    उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतगणना हजारीबाग के बाजार समिति परिसर में चल रहा था। तीन दिनों तक चली मतगणना के आखिरी दिन 19 मई को शिलाडीह पंचायत की मतगणना समाप्त हुई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य के रूप में अमरीना बीबी उर्फ अमीना खातून ने चुनाव जीता। सर्टिफिकेट लेकर जैसे ही वह बाहर निकलीं, उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

    पहले तो उनके समर्थकों ने प्रत्याशी के नाम पर जीत के नारे लगाए। इसके बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाए गए। इसका वीडियो मीडिया में वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही डीसी नैंसी सहाय और एसपी मनोज रतन चौथे ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    बरकट्ठा थाना में दर्ज हुआ मामला

    देश विरोधी नारे लगाए जाने के मामले में बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 103/22 दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 143, 149, 153 ए, 120 बी, 171 सी, 171 एफ के तहत आरोपितों पर कार्रवाई होगी। इस मामले में पंचायत समिति सदस्य अमरीना बीबी उर्फ अमीना खातून, निजाम अंसारी, शमीम अंसारी, अशरफ अंसारी, छोटी राम, मुजिब अंसारी, जगदीश साव, एकलाख अंसारी, रामबचन पांडेय, अयुब अंसारी, रुस्तम अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी सहित 40 से 50 अज्ञात लोगोंं पर मामला दर्ज किया गया है।

    शीघ्र गिरफ्तार होंगे आरोपित

    हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने रविवार को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग के डीएसपी महेश प्रजापति को इसकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। उनकी निगरानी में ही विशेष जांच दल भी बनाया गया है। शीघ्र ही नारेबाजी करने वाले लोगों की गिरफ्तारी होगी।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएजेंसी जब चाहे हमें बुला सकती है हम हर सवालों का जवाब देने के लिए तैयार : पंकज मिश्रा
    Next Article रांची में बारिश से मौसम हुआ सुहाना
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version