Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षा मंत्री ने पनडुब्बी ‘आईएनएस खंडेरी’ से की चार घंटे समुद्र के अन्दर यात्रा
    Breaking News

    रक्षा मंत्री ने पनडुब्बी ‘आईएनएस खंडेरी’ से की चार घंटे समुद्र के अन्दर यात्रा

    azad sipahiBy azad sipahiMay 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -स्टील्थ पनडुब्बी का पानी के भीतर संचालन की क्षमताओं का किया गया प्रदर्शन
    -राजनाथ सिंह बोले, नौसेना की तैयारियां किसी आक्रमण को उकसाने वाली नहीं

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को ‘आईएनएस खंडेरी’ पनडुब्बी में सवार हुए और समुद्र के अन्दर चार घंटे यात्रा की। उनके साथ भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने ट्वीट किया कि आज ‘आईएनएस खंडेरी’ की मेरी समुद्री यात्रा के दौरान एक अद्भुत और रोमांचकारी अनुभव रहा। समुद्र के नीचे घंटों बिताए और अत्याधुनिक कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी की लड़ाकू क्षमताओं और आक्रामक ताकत को देखा।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कारवार नौसेना बेस की दो दिवसीय यात्रा पर कर्नाटक गए हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन आज राजनाथ सिंह भारतीय नौसेना की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी ‘आईएनएस खंडेरी’ में सवार हुए और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ समुद्र के अन्दर की यात्रा की। रक्षा मंत्री को अत्याधुनिक कलवरी श्रेणी की इस पनडुब्बी की लड़ाकू क्षमताओं और आक्रामक ताकत के बारे में जानकारी दी गई। उनके सामने चार घंटे से अधिक समय तक स्टील्थ पनडुब्बी के पानी के भीतर संचालन की क्षमताओं के पूर्ण स्पेक्ट्रम का प्रदर्शन किया गया। पनडुब्बी रोधी मिशन और ऑपरेशनल सॉर्टी के साथ पश्चिमी बेड़े के जहाजों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा समुद्री टोही विमान पी-8आई, सी किंग हेलीकॉप्टर, मिग 29-के लड़ाकू विमानों ने फ्लाई पास्ट किया।

    रक्षा मंत्री ने पनडुब्बी के चालक दल के साथ भी बातचीत करके चुनौतीपूर्ण माहौल में संचालन करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने समुद्री क्षेत्र में किसी भी खतरे से निपटने के लिए उच्च स्तर की तत्परता और आक्रामक क्षमता बनाए रखने के लिए भारतीय नौसेना की प्रशंसा की। रक्षा मंत्री ने कहा कि सितंबर, 2019 में आईएनएस विक्रमादित्य को शुरू करने और इस महीने की शुरुआत में लंबी दूरी के समुद्री टोही पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-P8आई पर उड़ान भरने के बाद अब भारतीय नौसेना की त्रि-आयामी युद्ध क्षमता को पहली बार देखा है। रक्षा मंत्री ने ‘आईएनएस खंडेरी’ को देश की ‘मेक इन इंडिया’ क्षमताओं का एक चमकदार उदाहरण बताया।

    उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के ऑर्डर पर 41 जहाजों और पनडुब्बियों में से 39 का निर्माण भारतीय शिपयार्ड में किया जा रहा है। रक्षा मंत्री ने उन्नत सेंसर सूट, युद्ध प्रणाली और हथियार क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पनडुब्बी के साथ परिचालन अभ्यासों की एक विस्तृत श्रृंखला देखी। उन्हें दुश्मन के पनडुब्बी रोधी अभियानों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने की एक झलक भी दिखाई गई। समुद्री यात्रा के बाद मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारतीय नौसेना को दुनिया की अग्रिम पंक्ति की नौसेनाओं में गिना जाता है। आज दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री ताकतें भारत के साथ काम करने और सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीय नौसेना की तैयारियां किसी भी आक्रमण के लिए उकसाना नहीं है, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की गारंटी है।

    दो दिवसीय दौरे के पहले दिन 26 मई को रक्षा मंत्री ने कर्नाटक नौसेना क्षेत्र के रक्षा कर्मियों और उनके परिवारों के साथ बातचीत की। उनका स्वागत नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार, पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर और कर्नाटक नौसेना क्षेत्र (एफओके) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल अतुल आनंद ने किया। रक्षामंत्री ने दौरे के दूसरे दिन आज सुबह कर्नाटक नेवल एरिया बीच, कारवार पर नौसैन्य कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को एनसीबी की चार्जशीट में क्लीन चिट
    Next Article ईडी के बाद अब राज्य सरकार के हत्थे चढ़ी पूजा सिंघल
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version