Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तमिलनाडु के 20 धर्माध्यक्ष नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल: सीतारमण
    Breaking News

    तमिलनाडु के 20 धर्माध्यक्ष नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल: सीतारमण

    azad sipahiBy azad sipahiMay 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए तमिलनाडु के 20 आदिनम (धर्माध्यक्ष) को आमंत्रित किया गया है, जो यहां ‘सेंगोल’ को स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ‘सेंगोल’ दिया गया था।

    सीतारमण ने गुरुवार को यहां तमिलनाडु, तेलंगाना और नागालैंड के राज्यपालों के साथ एक प्रेसवार्ता में उक्त बातें कहीं। वित्त मंत्री ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री को ‘सेंगोल’ सौंपे जाने की घटना तमिलनाडु के लिए बेहद खास है। उद्घाटन समारोह के लिए तिरुवदुथुरई, पेरूर और मदुरै सहित तमिलनाडु के 20 आदिनाम को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

    इसी संदर्भ में वित्त मंत्री ने कहा कि आदिनम की सलाह पर 1947 में अंग्रेजों से भारत के लोगों के लिए सत्ता स्थानांतरण किया गया था। राजदंड ‘सेंगोल’ को लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास बहुत श्रद्धा के साथ स्थापित किया जाएगा। यह ‘बिना किसी पक्षपात के न्यायपूर्ण शासन’ का प्रतीक होगा। दरअसल तमिल में आदिनम शब्द एक शैव मठ और ऐसे मठ के प्रमुख दोनों को संदर्भित करता है।

    उन्होंने विपक्षी दलों की ओर से नए संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने पर कहा कि यह लोकतंत्र का मंदिर है, यहां तक कि प्रधानमंत्री भी इसके कदमों पर झुककर संसद में प्रवेश करते हैं। मैं विपक्ष से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि कृपया पुनर्विचार करें और समारोह में हिस्सा लें।

    इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, उनके तेलंगाना व नागालैंड के समकक्ष क्रमशः तमिलसाई सुंदरराजन और ला गणेशन, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और तमिलनाडु के मंत्री पीके सकेर बाबू भी उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद सत्ता हस्तानांतरण की प्रक्रिया के सिलसिले में नेहरू ने ‘राजाजी’ के नाम से लोकप्रिय पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी आर राजगोपालाचारी से चर्चा की थी। इसके बाद राजाजी ने इस संबंध में शैव संत तिरुवदुथुरई आदिनम से चर्चा की, जिसके बाद उनकी सलाह पर सत्ता हस्तानांतरण के लिए ‘सेंगोल’ तय किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्रः 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी
    Next Article अमेरिका में दिवाली पर मिलेगी छुट्टी, न्यूयॉर्क विधानसभा में प्रस्ताव पेश
    azad sipahi

      Related Posts

      ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव

      August 20, 2025

      वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना हुआ झारखंड कांग्रेस के नेताओं का दल

      August 19, 2025

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा वोटर अधिकार यात्रा : अरूण यादव
      • बलोचिस्तान में पाकिस्तान की संघीय सरकार समर्थित चार लोगों की हत्या
      • इजराइल के हमले में हमास कमांडर शमाला और आतंकी नज्जर मारे गए
      • संविधान संशोधन विधेयक पेश करने के दौरान लोकसभा में हंगामा, पेपर उछाले गए
      • कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं ने जयंती पर राजीव गांधी को किया याद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version