Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव
    देश

    इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के इतिहास में 1792 का वर्ष ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी साल राष्ट्रपति निवास, व्हाइट हाउस की नींव रखी गई थी। वॉशिंगटन, डी.सी. स्थित यह भवन अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यस्थल है।

    व्हाइट हाउस का डिजाइन आयरिश वास्तुकार जेम्स होबन ने तैयार किया था। इसका निर्माण अमेरिकी राष्ट्रपतियों के लिए सुरक्षा, प्रशासनिक कार्य और प्रतिनिधित्व के उद्देश्य से किया गया। भवन का निर्माण 1792 में शुरू हुआ और बाद में इसे कई बार बढ़ाया और नवीनीकृत किया गया।

    व्हाइट हाउस न केवल अमेरिका के राष्ट्रपति का घर है, बल्कि यह देश की राजनीतिक शक्ति और अमेरिकी लोकतंत्र का प्रतीक भी है। इसकी नींव डालना अमेरिकी इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, जिसने राष्ट्रीय राजधानी वॉशिंगटन के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र
    1792 – अमेरिका के राष्ट्रपति निवास, व्हाइट हाउस की नींव रखी गई।

    1976 – बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 लोगों की मौत।

    1987 – कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

    1999 – कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।

    1999 – अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

    2000 – दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।

    2001 – नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।

    2002 – इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।

    2003 – डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।

    2003 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।

    2003 – जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता।

    2003 – पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ उड़ा।

    2003 – नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।

    2004 – सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा। चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।

    2005 – जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।

    2006 – बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।

    2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई जमीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।

    2011- दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    2012 – पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।

    2013 – मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत।

    जन्म
    1877 – भूलाभाई देसाई – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।

    1911 – अशोक कुमार – जाने-माने फिल्म अभिनेता।

    1929 – शिवेन्दर सिंह सिन्धू – मणिपुर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे थे।

    1931 – भूमिन्धर बर्मन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनेता, जो असम के मुख्यमंत्री भी रहे।

    1948 – नुसरत फतेह अली खां – सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक।

    1990 – पूजा हेगड़े – तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री।

    1993 – हनुमा विहारी – भारतीय क्रिकेटर।

    1994 – अविनाश साबले – भारतीय एथलीट, जो लम्बी बाधा दौड़ के लिये जाने जाते हैं।

    निधन
    1900 – अमीर मीनाई – उर्दू के प्रसिद्ध भारतीय शायर।

    1911 – भगिनी निवेदिता – स्वामी विवेकानंद की शिष्या, समाज सेविका और लेखिका।

    1987 – किशोर कुमार – दिग्गज फिल्म गायक।

    2000 – जरनैल सिंह – फ़ुटबॉल खिलाड़ी।

    2004 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेत्री।

    महत्वपूर्ण दिवस
    विश्व दृष्टि दिवस

    विश्व डाक दिवस (सप्ताह)

    राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमास के बंधकों की रहाई का मामला, नई सूची में नेपाल के विपिन जोशी का नाम भी शामिल
    Next Article जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

      October 12, 2025

      कनाडा की विदेश मंत्री भारत दौरे पर आज पहुंच रही हैं नई दिल्ली, दोनों देशों के संबंधों में सुधार की उम्मीदें बढ़ीं

      October 12, 2025

      प्रधानमंत्री से मिले अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा

      October 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      • इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव
      • हमास के बंधकों की रहाई का मामला, नई सूची में नेपाल के विपिन जोशी का नाम भी शामिल
      • पाकिस्तान को अफगानिस्तान का जवाब, देर रात कई चौकियों को तबाह किया, 12 सैनिकों के भी मारे जाने की खबर
      • शाहरुख खान से कृति सेनन तक, फिल्मफेयर 2025 में दिखा सितारों का शानदार जलवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version