Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वॉल स्ट्रीट में दबाव, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
    देश

    वॉल स्ट्रीट में दबाव, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

    adminBy adminMay 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व कल ब्याज दरों को लेकर फैसला करने वाला है। ब्याज दरों के बढ़ने की आशंका की वजह से पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार पर लगातार दबाव बना रहा। यूरोपीय बाजारों में लेबर डे की वजह से पिछले कारोबारी सत्र में छुट्टी रही। वहीं आज एशियाई बाजार आमतौर पर मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से 2 में गिरावट का रुख है, जबकि 6 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज छुट्टी है।

    अमेरिकी बाजारों पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने का डर पिछले कारोबारी सत्र में लगातार दिखाई दिया। माना जा रहा है अमेरिकी फेडरल रिजर्व एक बार फिर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकता है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की आशंका के कारण पिछले कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,051.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.04 प्रतिशत टूट कर 4,167.87 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के अपने कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 12,212.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पिछले सत्र के कारोबार के दौरान 10 सालों की बॉन्ड यील्ड में भी तेजी का रुख बना रहा। सितंबर 2022 के बाद पहली बार 10 सालों की बॉन्ड यील्ड में 0.15 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई, जिसकी वजह से ये अब 3.58 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी का भी असर शेयर बाजार के लिए दबाव का काम कर रहा है।

    इस बीच एशियाई बाजारों में आज आम तौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है। हालांकि एसजीएक्स निफ्टी और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी 0.34 प्रतिशत टूट कर 18,210.50 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,846.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर निक्केई इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 29,190.58 अंक के स्तर पर बना हुआ है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत उछलकर 3,283.89 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ फिलहाल 19,907.21 अंक के स्तर पर दिख रहा है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,615.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 1,529.21 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,517.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिंगलाज माता के दर्शन के लिए सैकड़ों हिंदू परिवार बलूचिस्तान पहुंचे
    Next Article नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री के दो करीबी मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग

      November 6, 2025

      लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा

      November 5, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा

      November 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग
      • लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
      • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
      • बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
      • बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version