नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच पहलवानों को योग गुरु बाबा रामदेव का भी समर्थन मिल गया है। बाबा रामदेव ने शनिवार को बृजभूषण की गिरफ्तारी की वकालत की है।
बाबा रामदेव ने एक साक्षात्कार में कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। बाबा रामदेव ने आगे कहा कि देश के पहलवानों का कई दिनों से धरने पर बैठना सही नहीं है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगना शर्मनाक बात है। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए।