आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों केंद्र सरकार की आरे से दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष के नेताओं से लगातार मिल रहे हैं। दो जून को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रांची आकर हेमंत सोरेन से मिलेंगे। यह जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने टवीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि परसों 2 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री जी से रांची में मुलाकात करुंगा। दिल्ली की जनता के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा पारित अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगूंगा। इस मुलाकात को लेकर भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड की पुण्य भूमि पर दो महाभ्रष्ट ठगों की मुलाकात होगी। एक नैतिक मूल्यों की तिलांजलि देकर अट्टहास करता है तो दूसरा प्रदेश को लूटकर राज्य बचाने का प्रवचन।
हेमंत से केजरीवाल की होनेवाली मुलाकात पर बाबूलाल मरांडी का कटाक्ष
Related Posts
Add A Comment