Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»देशभर के सभी प्रान्तों में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगाएगा बजरंग दल
    उत्तर प्रदेश

    देशभर के सभी प्रान्तों में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगाएगा बजरंग दल

    adminBy adminMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करेगा बजरंग दल

    लखनऊ। बजरंग दल युवाओं को शारीरिक व बौद्धिक रूप से बलवान बनाने के लिए देशभर के सभी प्रान्तों में प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगाएगा। अवध प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, गोण्डा में 25 मई से प्रारम्भ होगा। सात दिवसीय इस वर्ग का उद्घाटन बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया करेंगे। इस वर्ग में बजरंगियों को असामाजिक तत्वों से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। वहीं कुछ प्रान्तों में बजरंग दल के प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ भी हो गए हैं।

    संगठन विस्तार पर बल देगा बजरंग दल
    बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई है। इस वर्ष बजरंग दल के कार्यकर्ता संगठन विस्तार के लिए पूरा प्रयत्न करेंगे। वैसे बजरंग दल का प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कई प्रान्तों में तो पहले से लगते आ रहे हैं लेकिन देशभर के सभी प्रान्तों में पहली बार वर्ग लग रहे हैं। बजरंग दल के प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन कार्य विस्तार को बढ़ाने में सहायक होंगे।

    आन्दोलान्तमक गतिविधियां संचालित करने का दिया जायेगा प्रशिक्षण
    बजरंग दल के प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में बजरंगियों को संगठनात्मक के साथ-साथ आन्दोलनात्मक गतिविधियों को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। समाज जागरण एवं विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गौरक्षा, हिन्दू मानबिन्दुओं पर आक्रमण एवं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर आन्दोलन की आवश्यकता होती है। इसलिए आवश्यकता पड़ने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन व आन्दोलन कर सकें, इसके लिए उन्हें दक्ष किया जाता है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी प्रान्तों में लगेगा प्रशिक्षण वर्ग
    विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी चारों प्रान्तों अवध, कानपुर, काशी व गोरक्ष प्रान्त में प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगाए जायेंगे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि लव जिहाद, धर्मांन्तण और बढ़ती जिहादी हिंसा आदि आक्रमणों से हिन्दू समाज को बचाने के लिए बजरंग दल के काम को बढ़ाना अति आवश्यक है।

    अवध प्रान्त के संगठन मंत्री राजेश सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि संगठन कार्य विस्तार के अलावा बजरंगियों का बौद्धिक व शारीरिक प्रशिक्षण हो, इस हेतु प्रतिवर्ष प्रान्तीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग लगाया जाता है।

    बजरंग दल अवध प्रान्त के प्रान्तीय संयोजक महेश तिवारी ने बताया कि सेवा सुरक्षा संस्कार के कार्य का आधार लेकर बजरंग दल कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज व हिन्दू मान बिन्दुओं की रक्षा में बजरंगदल सक्षम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह : शिक्षक के अभाव में 22 वर्ष से छात्र नहीं पढ़ रहे अंग्रेजी
    Next Article मोतिहारी में टैंकर और ट्रक की हुई टक्कर के बाद लगी आग,जिंदा जला ड्राइवर
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version