Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ने वायु सेना की सटीक मारक क्षमता बढ़ाई : एयर चीफ
    देश

    ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ने वायु सेना की सटीक मारक क्षमता बढ़ाई : एयर चीफ

    adminBy adminMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – अगली पीढ़ी की ब्रह्मोस मिसाइलों के छोटे संस्करण लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे
    – अधिक घातकता के साथ कम खर्चीले लंबी दूरी के हथियार विकसित करने पर जोर

    नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने माना कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ने भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता बढ़ा कर किसी भी संघर्ष में देश की रक्षा करने के लिए मजबूत किया है। वायु सेना प्रमुख ने सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमानों को ब्रह्मोस मिसाइल से लैस किये जाने की सराहना करते हुए कहा कि अगली पीढ़ी की ब्रह्मोस मिसाइलों के छोटे संस्करण अन्य लड़ाकू विमानों में लगाने के लिए विकसित किए जा रहे हैं।

    एयर चीफ मार्शल चौधरी बुधवार को नई दिल्ली में ब्रह्मोस यूजर मीट 2023 के रजत जयंती समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास भारतीय वायु सेना की लगभग सभी स्क्वाड्रन में ब्रह्मोस से लैस विमान हैं। तीन साल पहले उत्तरी सीमा पर चीन के साथ गतिरोध होने पर हमने महसूस किया कि भूमि हमलों के लिए शक्तिशाली हथियार ब्रह्मोस का बहुत प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा सकता है। भविष्य में अगली पीढ़ी की ब्रह्मोस मिसाइलों के छोटे संस्करण विकसित किए जा रहे हैं, जिन्हें मिग-29, मिराज-2000 और एलसीए जैसे छोटे प्लेटफार्मों पर लगाया जा सकता है।

    आईएएफ प्रमुख ने कहा कि ब्रह्मोस और सुखोई-30 का गठजोड़ वायु सेना को शक्तिशाली बनाता है। लड़ाकू विमान सुखोई-30 पर ब्रह्मोस के संयोजन ने वास्तव में हमें जबरदस्त क्षमता दी है, जिससे हमारी मारक क्षमता बढ़ी है। हमारी सबसे घातक वायु-लड़ाकू संपत्ति में से एक के रूप में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल ने वास्तव में उस तरीके को प्रेरित किया है, जिससे हम आने वाले वर्षों में खुद को सटीक मारक क्षमता से लैस करेंगे। दुनिया भर में हो रहे संघर्षों को देखते हुए सटीकता और लंबी दूरी की मारक क्षमता के महत्व को रेखांकित नहीं किया जा सकता है।

    एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल और सुखोई-30 के एयर लॉन्च संस्करण का संयोजन आने वाले वर्षों में भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता का केंद्र होगा। हमें इसे (ब्रह्मोस) एक रणनीतिक हथियार के रूप में देखने की आवश्यकता है। हम हमेशा आकस्मिकताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल ने भारतीय वायु सेना के प्रतिरोध मूल्य को कई गुना बढ़ा दिया है। उन्होंने अधिक घातकता के साथ कम खर्चीले लंबी दूरी के हथियार विकसित करने में सक्षम होने के लिए ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी सैन्य विमान के सामने आया चीनी लड़ाकू विमान
    Next Article कैबिनेट : सहकारिता के माध्यम से 700 लाख टन भंडारण क्षमता विकसित करेगी केंद्र सरकार
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना दी

      May 12, 2025

      बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

      May 12, 2025

      विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
      • मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर की विश्व कल्याण की कामना
      • नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के माहौल पर उठाए सवाल
      • अभिनेता सुनील शेट्टी ने संघर्ष के दिनों को किया याद
      • सिर्फ पाकिस्तान को ठोकना ही न्यू नार्मल होना चाहिए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version