Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री एक जून को करेंगे जोहार पोर्टल पर अपलोड परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा
    झारखंड

    मुख्यमंत्री एक जून को करेंगे जोहार पोर्टल पर अपलोड परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा

    adminBy adminMay 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जोहार पोर्टल पर अपलोड झारखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा एक जून को करेंगे। इस बाबत राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है ओर जोहार पोर्टल पर अपने विभाग से संबंधित सारी परियोजनाओं की प्रगति को अपलोड करने का समय दिया है।

    प्रोजेक्ट भवन में होने वाली इस समीक्षा में राज्य के मुख्यमंत्री मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण, पेयजल, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति की जानकारी प्राप्त करेंगे। अधिकारियों को इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में समय-सीमा पर काम करने के लिए लक्ष्य भी देंगे।यह भी देखा जायेगा कि तीन-चार से जो योजनाएं चल रही हैं, वह अभी तक क्यों नहीं पूरी हुई। सीएस ने विभाग के अधिकारियों को यह भी कहा कि जिन परियोजनाओं को पूरा करने में बाधा आ रही है उसकी पूरी विवरणी भी जोहार पोर्टल में अपलोड करें।

    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं को गति देने के लिए जोहार परियोजना पोर्टल शुरू किया है, जिसमें नियमित रूप से सभी विभागों को परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अपलोड करना है। मुख्य सचिव हर माह इसकी समीक्षा करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं को गति प्रदान करना और समय पर पूरा कराना है। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सामंजस्य बैठाकर काम करना है। वनभूमि क्लीयरेंस, जमीन अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग इत्यादि को समय पर कराने के लिए भी यह पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान ने ठुकराई आमिर खान की फिल्म
    Next Article शातिराना तस्करी: एंबुलेंस के ताबूत में शव की जगह गांजा भरकर ले जा रहे थे तस्कर, एसटीएफ ने दबोचा
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

      May 12, 2025

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version