Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»नीतीश कुमार की सरकार बदल कर ही लेंगे चैन की सांस, ना रुकेंगे-ना झुकेंगे : चिराग पासवान
    राजनीति

    नीतीश कुमार की सरकार बदल कर ही लेंगे चैन की सांस, ना रुकेंगे-ना झुकेंगे : चिराग पासवान

    adminBy adminMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को बेगूसराय जिले के बछवाड़ा आजाद नगर में चौहरमल पूजनोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान समिति की ओर से चिराग पासवान को मंच पर सिक्कों से तौलकर तलवार सौंपा गया।
    समारोह को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आज हम सबको एकजुट होने की जरूरत है। सोचने की बात है कि आजादी के 75 साल में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश में सभी राज्य तरक्की ओर है, वहीं आज भी मेरा बिहार प्रदेश पिछड़ा प्रदेश कहलाता है। भारत एक साथ आजाद हुआ, भारत के तमाम प्रदेश एक साथ आजाद हुए तो बिहार के पिछड़ेपन का क्या कारण है।

    दिल्ली एवं मुंबई चमकता शहर बना और हमारा बिहार आजादी के 75 साल बाद भी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस रहा है। आज भी शिक्षा और रोजगार सबसे बड़ी समस्या है। देश दुनिया में विकास की गाथा लिख रहा है, ऐसे में अपने बिहार के विकास के लिए एक लंबी लड़ाई की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी कर चुकी है। एक ऐसी लड़ाई जो बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट बनाने में लगे हैं।

    उस लड़ाई में आप सबका साथ मांगने आए हैं, आप सबों का आशीर्वाद लेने आए हैं। हमारे नेता के साथ हुए हर अपमान का बदला लेंगे। कुछ लोग सोचते हैं कि चिराग पासवान सत्ता के प्रलोभन में आ जाएगा। वह लोग यह नहीं जानते कि चिराग पासवान के रगों में रामविलास पासवान का खून है। वे कभी सत्ता के साथ समझौता नहीं किए, उसी तरह चिराग पासवान कभी सत्ता के साथ समझौता नहीं करेगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सातों जन्म में नहीं जाएंगे। चिराग पासवान को अगर सत्ता का लालच होता तो तो बहुत आसान था कि नीतीश कुमार के सामने जाकर नतमस्तक हो जाता। उनकी गलती नीतियों को सहमत जाता तो आज दो-चार मंत्री होते, चिराग पासवान खुद केंद्र सरकार में मंत्री होता। अगर मैं ऐसा करता तो उम्र भर कभी अपने पिता के तस्वीर पर श्रद्धांजलि नहीं दे पाता, आप लोगों से आंख नहीं मिला पाता।

    आज नीतीश कुमार को डर तो सिर्फ हम लोगों से डर लगता है। इसलिए टारगेट करके दलितों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। बहन-बेटी का शव नाला में फेंक दिया जाता है, युवा साथियों का गला रेत दिया जाता है। नीतीश कुमार जितना दमन और उत्पीड़न करेंगे, उतने ही ताकत के साथ हम लोग एकजुट होंगे। जब तक बिहार में सरकार नहीं बदल लेंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। इसलिए बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का धरातल पर उतारना है।

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी, महासचिव मनोज पोद्दार, जिला प्रभारी अभय सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, महिला सेल जिलाध्यक्ष कुमारी माला, युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार एवं मेला समिति सदस्य एवं लोजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलव जिहाद: झारखंड के तनवीर ने यश बनकर बिहार की मॉडल को फंसाया, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
    Next Article राज्यपाल ने सोहराई पत्रिका का किया विमोचन
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version