Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पंचायत सचिवों को CM हेमंत सोरेन 24 मई को देंगे नियुक्ति पत्र
    Jharkhand Top News

    पंचायत सचिवों को CM हेमंत सोरेन 24 मई को देंगे नियुक्ति पत्र

    adminBy adminMay 16, 2023Updated:May 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सालों से नियुक्ति की राह देख रहे पंचायत सचिव पद के लिए चयनीत उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दे दिया जाएगा। पंचायती राज विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। यह नियुक्ति जिला स्तर पर होगी। ऐसे में विभाग के उप निदेशक संदीप दुबे सभी जिले के उपायुक्तों को चिट्‌ठी लिखी है। यह चिट्‌ठी 1633 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभाग को भेजी गयी अनुशंसा के आलोक में यह पत्र लिखा गया है।

    22 मई तक पूरा करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    बताया गया कि पंचायती राज विभाग ने 1633 चयनीत अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित निर्देश जारी किया है। पूर्व में जिन उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उनसे जिला का प्रेफरेंस मांगा गया। जिसके बाद उन्हें जिला अलॉट किया गया। अभी भी कुछ उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चल रहा है। ऐसे में शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच 22 मई के पहले पूरा कर लेने को कहा गया है। यह भी बताया गया है कि 24 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन चयनीत 1633 पंचायत सचिव को नियुक्ति पत्र देंगे।
    जिलावार की गयी अनुशंसा

    • गढ़वा में 74
    • पलामू में 107
    • लातेहार में 29
    • चतरा में 62
    • हजारीबाग में 117
    • कोडरमा में 53
    • गिरिडीह में 121
    • देवघर में 52
    • गोड्डा में 80
    • साहिबगंज में 58
    • पाकुड़ में 34
    • दुमका में 72
    • जामताड़ा में 39
    • धनबाद में 89
    • बोकारो में 152
    • रामगढ़ में 94
    • लोहरदगा में 25
    • गुमला में 34
    • रांची में 81
    • सिमडेगा में 22
    • पश्चिमी सिंहभूम में 82
    • सरायकेला-खरसावां में 47
    • पूर्वी सिंहभूम में 109 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा की गयी है

    हाईस्कूल शिक्षकों को भी मिलेगा नियुक्ति पत्र
    19 मई को हाईस्कूल शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। ऐसे नवनियुक्त शिक्षकों की संख्या तीन हजार के करीब है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य के गैर अनुसूचित जिलों में हाइस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इन नव नियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की है। ऐसा पहली बार होगा जब नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र के साथ ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7 कर्मचारियों ने शराब बिक्री में की सात लाख का घोटाला, हुए फरार
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 को पहले बाबा देवघर में पूजा करेंगी, फिर हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version