चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के अश्वनी कुमार नामक एक कांस्टेबल ने बुधवार की रात मोहाली के होटल में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसका पता लगने पर होटल स्टाफ तुरंत कांस्टेबल के कमरे में पहुंचा और उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में लेकर गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अश्वनी कुमार परिवार का इकलौता बेटा था। उसने करीब 7 साल पहले शादी की थी। उसके परिवार में मां-पिता, पत्नी और 6 वर्षीय बेटी है। पारिवारिक जानकारों से पता लगा कि अश्वनी 10 मई की सुबह सेक्टर-26 में ही मौजूद था। कुछ लोगों से उसकी मुलाकात भी हुई। इसके बाद वह ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से चला गया लेकिन ड्यूटी के बजाय होटल जा पहुंचा। अश्वनी के पिता ईश्वर भी चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर सेक्टर-19 के पुलिस थाने में तैनात हैं।

कांस्टेबल अश्वनी ने आत्महत्या से पहले एक फोन किया। उसने फोन अटेंडेंट को बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। अश्वनी किसी बात को लेकर काफी परेशान था। पुलिस अश्वनी के परिवार से पूछताछ करने सहित उसके फोन कॉल रिकॉर्ड से यह पता लगाने में जुटी है कि उसने आखिरी कॉल किसे की है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version