-उपस्थित लोगों ने साहस दिखाते हुए छुड़ाया
झांसी। मोंठ थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब नदी में नहाने गई एक महिला का पैर मगरमच्छ ने पकड़ लिया। यह देख वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन मौके पर मौजूद एक साहसी युवक ने नदी में कूदकर पत्थर से मगरमच्छ के सिर पर प्रहार कर बमुश्किल महिला को मगरमच्छ की पकड़ से छुड़ाकर नदी से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

मोठ के ग्राम सारन निवासी शंकर पाल के परिवार में शादी थी, इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश के सीतापुर निवासी सुधा(25) पत्नी दीपक अपने मायके सारन आई हुई थी। जब वह गांव के पास से निकली बेतवा नदी में नहाने के लिए गई, तभी अचानक मगरमच्छ ने सुधा का हाथ और पैर अपने मुंह में जकड़ कर नदी में ले गया। यह देख वहां आस9पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तभी पास में खड़े लोगों ने हिम्मत जुटाकर गांव के देवेंद्र और अर्जुन ने पास में ही पड़े बड़े-बड़े पत्थरों से मगरमच्छ पर प्रहार करना शुरू किया, तब बमुश्किल मगरमच्छ महिला को छोड़कर भागा।आनन-फानन में परिजनों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया।

इस घटना में महिला का हाथ और पैर गंभीर रुप से चोटिल हो गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल झांसी रेफर कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version