Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अमेरिका में डेट सीलिंग डील से ग्लोबल मार्केट में रौनक, एशियाई बाजारों में भी बढ़त
    बिजनेस

    अमेरिका में डेट सीलिंग डील से ग्लोबल मार्केट में रौनक, एशियाई बाजारों में भी बढ़त

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका में कर्ज भुगतान संकट को लेकर डील हो जाने के बाद से ही दुनिया भर के बाजारों में तेजी का रुख नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक जोरदार बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिका में डेट सीलिंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिकंस के बीच बातचीत के सकारात्मक रहने की वजह से पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट में रौनक का माहौल बना रहा। डाओ जोंस 328.69 अंक यानी एक प्रतिशत की उछाल के साथ 33,093.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 54.17 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,205.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डैक 277.59 अंक यानी 2.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 12,975.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    आपको बता दें कि अमेरिका में कर्ज भुगतान संकट को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन और रिपब्लिकन सांसदों के बीच डील पक्की हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ये डील अमेरिकी निवासियों के हित में है। इसी तरह रिपब्लिकन केविन मैकार्थी का कहना है कि अमेरिका में खर्च में ऐतिहासिक कमी आई है और इस डील के तहत अगले 2 साल के दौरान गैर रक्षा खर्चों में कटौती करने की बात पर सहमति हुई है। दोनों पक्षों के बीच डेट सीलिंग को लेकर डील हो जाने के बाद अब बुधवार को इस डील को वोटिंग के जरिए पारित किया जाएगा।

    अमेरिका में डेट सीलिंग डील हो जाने का असर यूरोपीय बाजारों पर भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान साफ-साफ नजर आया। एफटीएसई इंडेक्स 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,627.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 89.91 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,319.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 190.17 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,983.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    अमेरिका में कर्ज भुगतान को लेकर समझौता हो जाने के बाद आज एशियाई बाजारों में भी आमतौर पर रौनक नजर आ रही है। हालांकि भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारो में से 2 में आज भी स्थानीय वजहों से गिरावट का रुख बना हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स फिलहाल 71.32 अंक यानी 0.38 प्रतिशत टूट कर 18,675.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स भी 0.95 प्रतिशत लुढ़क कर 6,623.57 के स्तर पर आ गया है।

    दूसरी ओर एसजीएक्स निफ्टी 172.50 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,720.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 284.69 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,201 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 140.45 यानी 0.85 प्रतिशत उछल कर 16,645.50 अंक के स्तर पर नजर आ रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,213.91 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,558.81 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.48 प्रतिशत मजबूत होकर 1,538.17 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,217.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
    Next Article घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में हरियाली
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version