Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»रक्षा मंत्री ने सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा
    राजनीति

    रक्षा मंत्री ने सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

    adminBy adminMay 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजौरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को जम्मू संभाग के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया, जहां आतंकियों द्वारा अक्टूबर 2021 से अब तक किए गए आठ हमलों में 26 सुरक्षाकर्मी बलिदान हुए हैं जबकि 9 लोगों की मौत हुई है।

    रक्षा मंत्री के राजौरी दौरे के एक दिन पहले जिले के कंडी वन इलाके में एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सेना के पांच पैरा कमांडो ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

    अधिकारियों ने कहा कि राजनाथ सिंह, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ जम्मू में कुछ देर रुकने के बाद राजौरी में ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आतंकियों के खिलाफ चल रहे अभियान में लगे सैनिकों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, कॉर्प्स कमांडर व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जम्मू के डिवीजनल कमिश्नर भी राजनाथ के साथ मौजूद रहे ।

    उन्होंने कहा कि कंडी वन क्षेत्र में अभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी लेने के बाद रक्षा मंत्री ने जम्मू लौटने से पहले जम्मू-कश्मीर, खासकर राजौरी और पुंछ में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

    अधिकारियों ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री से पहले दिल्ली से जम्मू पहुंचे थे। उपराज्यपाल भी रक्षा मंत्री की अगवानी करने के लिए वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों के साथ शामिल हुए।

    इससे पहले दिन में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने मुठभेड़ स्थल का दौरा किया और उन्हें ग्राउंड कमांडरों द्वारा चल रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के घटनाक्रमों की जानकारी दी गई।

    शुक्रवार को कंडी इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए और मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया। शनिवार सुबह एक छिपे हुए आतंकी को मार गिराया गया और एक अन्य के घायल होने की संभावना है।

    उल्लेखनीय है कि जम्मू में राजौरी और पुंछ, जिन्हें एक दशक से अधिक समय पहले आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया था, वहां पिछले 18 महीनों में आतंकियों द्वारा किए गए घातक हमलों से अब दहशत का माहौल है। राजौरी के कंडी वन क्षेत्र में पांच जवानों का बलिदान इस साल की तीसरी बड़ी घटना है। यह ऐसे समय में हुआ जब भाटा धूलियां (पुंछ) में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद सेना पिछले 15 दिनों से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान में लगी हुई थी। 20 अप्रैल को इफ्तार के लिए फल और सब्जियां ले जा रहे सेना के एक ट्रक पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में पांच जवान बलिदान हो गए थे और एक अन्य घायल हो गया था।

    घटना के मद्देनजर तलाशी अभियान के दौरान 250 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पूरा समर्थन देने वाले छह सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैंगस्टर अनिल शर्मा को आया हार्ट अटैक, रिम्स में चल रहा इलाज
    Next Article ”पीएम स्वनिधि योजना” ने बदल दी छोटे कारोबारियों की दिशा और दशा
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version