आजाद सिपाही संवाददाता
कुजू। डीएवी भरेचनगर के छात्र- छात्राओं  ने सीबीएसई द्वादश बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम लहराया है। द्वादश विज्ञान संकाय में दीया कुमारी ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया है। वहीं, विद्यालय के छात्र अहमद फराज, रिया कुमारी और सौरभ सिंह यादव ने 94.4% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है ’ विद्यालय की छात्रा सौम्या झा ने 93.8%, रवि कुशवाहा 92.8%, सृष्टि बंसल 91%, स्वीटी कुमारी 91%, सुरुचि कुमारी 90.2%, मृणाल कुमार सिंह 90% ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। वही, वाणिज्य संकाय में सृष्टि पाठक ने 92.2 प्रतिशत एवं गौरव कुमार सिंह ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वाणिज्य संकाय में खुशी कुमारी 89.6%, राहुल कुमार सिंह 89.4 %, साक्षी मित्तल 89.4 %, राजबी कुमारी 89.2% अंक प्राप्त कर   उक्त परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विज्ञान व वाणिज्य संकाय में कुल 143 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। विद्यार्थियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत कर ने प्रसन्नता जाहिर की है। साथ ही, छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में भी विद्यालय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान बनाएगा। विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने द्वादश बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version