आजाद सिपाही संवाददाता
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में मजदूर दिवस के अवसर पर झारखण्ड श्रमिक संघ के केन्द्रीय समिति के पहल पर सभा का आयोजन किया गया। झारखण्ड श्रमिक संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मैथी के नेतृत्व में रैली के दौरान दूर दरार से हजारों हजारों की संख्या में मजदूर शामिल रहे। रैली सुबह से शहर का भ्रमण कर न्यू सीतारामडेरा आदिवासी एसोसिएसन हॉल में समापन हुआ। जहा मजदूरों का एक महा सभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक रामदास सोरेन सह झारखंड मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मैथी सहित सभी प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से शहीद मजदूरों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए नमन बेदि में पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन कर सभा की शुरूआत की। वही विधायक रामदास सोरेन और शैलेंद्र मैती ने मजदूरों को संबोधित किया। मौके पर विधायक ने कहा क्रांतिकारी आन्दोलन का परिणाम स्वरूप पूरे देश सह राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई को मानते है। आज के दिन मजदूरों के लिए यादगार दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा शहादत दिवस युग युग से चलते रहा है। विधायक ने सभी मजदूरों को एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। शैलेंद्र मैती ने कहा झारखंड सरकार मजदूरों के हित में लगातार काम कर रही है। सभी कंपनियों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। किसी भी हाल पर मजदूरों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके श्री मैती ने उपस्थित सभी मजदूरों के प्रति आभार जताते हुए एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष अजय रजक, पूर्व झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शामद अंसारी, महिला नेत्री श्रीमती सविता सिंह, लालटू महतो,रिक्षु माझी, पूर्व जिला सचिव सह सरायकेला खरसावां के श्रमिक नेता सह झामुमो सक्रिय नेता झारखण्ड श्रमिक संघ का पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह मुण्डा, सुधाकर गोप, भरत सिंह मुंडा, राजेन कुमार सिंह, सिन्धु माझी, सुखलाल माझी, दुर्योधन सिंह मुंडा, पाण्डू मुण्डा, सनातन सिंह मुंडा, साथ में दिलिप प्रमाणिक, सुरेन्द्र महतो सहित सैकड़ों श्रमिक नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। मौके पर सैकड़ों महिला व पुरुष श्रमिक शामिल रहे। सभी ने एक सुर पर शहीद मजदूर अमर रहे का नारा लगाया। सभा का समापन में प्रफुल्ल सिंह मुण्डा ने धन्यवाद ज्ञापन कर समापण की घोषणा की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version