आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड में तपती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह आठ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान गोड्डा का 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सबसे कम तापमान रामगढ़ में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वि•ााग के वैज्ञानिक अ•िाषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अ•ाी तापमान में और वृद्धि होगी, अ•ाी मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है। राज्य के कई शहरों में तापमान 40 तक पहुंच गया है। लोगों को बढ़ते तापमान से सतर्क रहने की जरूरत है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए अपनी सुविधानुसार दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। मौसम वि•ााग ने कहा है कि थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वि•ााग ने बताया कि 11 मई से 14 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। हालांकि, इससे तापमान में कमी नहीं होगी। लोगों को गर्मी का एहसास होगा। उमस का •ाी सामना करना पड़ेगा। 13 मई तक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जायेगी।
Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को बताया फरार दाहू यादव का पता
Next Article ओरमांझी में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Related Posts
Add A Comment