Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करने के लिए तैयार हैं: हेमंत सोरेन
    Breaking News

    नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करने के लिए तैयार हैं: हेमंत सोरेन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और परिणाम पूरा देश देखेगा: नीतीश कुमार 

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। विपक्षी एकता के मिशन पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह के साथ बुधवार को रांची पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ करीब एक घंटे तक मंत्रणा की। इस अवसर पर  झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता और  मिथिलेश कुमार ठाकुर, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा और राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान तीनों नेताओं के बीच 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए विपक्षी एकजुटता को जनता के सामने प्रदर्शित करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रेस से नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और परिणाम पूरा देश देखेगा। हम सबसे मुलाकात कर विपक्षी एकता के लिए आमंत्रण दे रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार की ओर इशारा करते हुए नीतीश ने कहा कि आज देश का इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है। देश में विकास नहीं हो रहा सिर्फ चर्चा हो रही है। मीडिया पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड-बिहार आज भले ही अलग हो गये हैं, अविभाजित बिहार की राजनीति का केंद्रबिंदु कभी रांची भी हुआ करता था। कोरोना के बाद थोड़ा आना-जाना कम हो गया, लेकिन पहले हमेशा आते-जाते रहते थे।  हेमंत के पिताजी गुरुजी से हमलोगों का क्या संबंध है, कैसे हम लोगों ने आंदोलन किया, सभी जानते हैं। हम यह नहीं भूले हैं कि भले ही कम दिनों के लिए ही सही, मगर मुझे बिहार का पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था।  लालू जी, गुरुजी और हमारा रिश्ता क्या रहा है, यह जगजाहिर है। वहीं कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं है होने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात हो चुकी है।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्षी एकता के मुद्दे पर कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं। हम इनके मार्गदर्शन में काम करने के लिए तैयार हैं। हम नए जेनरेशन के नेता हैं। हमें इनसे बहुत कुछ सीखना है। बहुत कुछ इनके मार्गदर्शन में करना है।
    इन नेताओं से कर चुके हैं मुलाकात

    बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के मिशन पर निकले हुए हैं ताकि 2024 के आम चुनावों में केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती दी जा सके। इस मिशन को लेकर वे विभिन्न राज्यों का दौरा कर गैर एनडीए नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और नवीन पटनायक से मुलाकात की है। रांची में मुख्यमंत्री हेमंत से मुलाकात के बाद आज ही वे पटना वापस चले जायेंगे। इसके बाद उनके विपक्षी एकता मिशन का अगला पड़ाव मुंबई होगा। मुंबई में वे उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिवम दुबे ने इंडियन प्रीमियर लीग में पूरे किये 1,000 रन
    Next Article अमेरिकी संसद में नागरिकता अधिनियम पेश, बदलेगी एच-1बी वीजा प्रणाली
    azad sipahi

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version