रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को बेंगलुरु जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा कई मायनों में अहम बताई जा रही है। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी शपथ ग्रहण समारोह में बेंगलुरु जा रहे हैं।

इसके पहले दिल्ली में हेमंत सोरेन ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रांची में हेमंत सोरेन से आकर मुलाकात की थी और विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने को लेकर चर्चा की थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version