Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मध्य प्रदेश»ससुराली पक्ष ने की हिन्दू दामाद की हत्या, हिन्दू जागरण मंच ने जताया तीखा आक्रोश
    मध्य प्रदेश

    ससुराली पक्ष ने की हिन्दू दामाद की हत्या, हिन्दू जागरण मंच ने जताया तीखा आक्रोश

    adminBy adminMay 17, 2023Updated:May 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खंडवा। मध्य प्रदेश के खण्डवा में एक राजेन्द्र उर्फ राजू की उसके मुस्लिम ससुराली जनों द्वारा पीट पीट कर की गई हत्या से हिन्दू समाज प्रतिक्रिया में है। हिन्दू जागरण मंच एवं विश्व हिन्दू परिषद ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया है। इन दोनों ही संगठनों के पदाधिकारियों ने जिहादी मानसिकता के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने के साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है । हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक डाक्टर अनीष अरझरे ने कहा कि पुलिस यदि सचेत एवं गंभीर रहती तो ये अपराध ही नहीं घटता। यदि राजेन्द्र उपाख्य राजू की सुनवाई हो जाती तो वह आज हमारे सामने जीवित होता। अनीष अरझरे का यह भी कहना है कि हिन्दू समाज के द्वारा मुस्लिम युवती से विवाह का यही अंतर है। राजेन्द्र ने न तो अमरीन का नाम बदला और न ही धर्म। बल्कि उसे मिलाने उनके मां-बाप के पास भी ले गया। पर जिहादी सोच वालों ने अपने ही घर में घेरकर दामाद की हत्या कर दी, क्योंकि वह हिन्दू था।

    उल्लेखनीय है कि जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में रहने वाले अमरीन के परिजनों की पिटाई से उसके शौहर राजेन्द्र की कल सुबह मौत हो गई। राजेन्द्र को उसकी पत्नी के सामने ही सास, ससुर और साले ने मिलकर इतनी बुरी मारा कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार राजेन्द्र उर्फ राजू आज से तीन साल पहले राजस्थान के सीकर जिले के ग्राम खंडेल से चलकर मध्य प्रदेश के खण्डवा जिले के सिंगोट आया था। यहां काम करते हुए उसकी मुलाकात एक दिन अमरीन (आयु 20 वर्ष) पुत्री मुमताज से हुई। धीरे-धीरे समय के साथ दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने जनवरी, 2021 में घर से भागकर शादी कर ली और छिपकर रहने लगे। अमरीन के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने 7 जनवरी, 2022 को दोनों को बरामद भी कर लिया लेकिन अमरीन ने बयान दे दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। वह राजेन्द्र की ब्याहता है और उसके साथ ही रहेगी।

    इस बयान के बाद मामला बंद हो गया। इस बीच अमरीन एक बेटी की मां भी बन गई । बताया जा रहा है कि इसके बाद अमरीन के परिजनों ने उससे बातचीत का सिलसिला बनाए रखा। रिश्ते सामान्य बनाने का दिखावा किया। और आखिरकार उसे बहाने से घर सिंगोट भी बुला लिया। राजेन्द्र खुद अमरीन को उसके माता-पिता के घर मिलने के लिए छोड़ गया। लेकिन पिछले एक महीने में जब भी वह उसे वापस लेने आया, उसे बेइज्जत कर और धक्के देकर वापस भेज दिया गया। इस मामले में वह पुलिस से भी मदद मांगने गया, लेकिन महकमे ने खानापूर्ति की और उसकी सहायता नहीं की।

    राजेन्द्र 13 मई को एक बार फिर अपनी पत्नी अमरीन और अपनी बेटी को साथ भेजने की गुहार लगाने उसके घर पहुंचा था। लेकिन अमरीन के अब्बू, अम्मी और भाईजान सहित कुछ और नाते-रिश्तेदारों ने अकेले राजेन्द्र को घेरकर बुरी तरह पीटा। घायल राजेन्द्र ने 100 नंबर डायल कर जैसे तैसे पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे मौका ए वारदात से ले गई। उसने ऊपरी तौर पर मामूली चोट का हवाला देकर राजेन्द्र को घर वापस जाने की सलाह दी। 15 मई को राजेन्द्र की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों का कहना था कि उसे अंदरूनी तौर पर गंभीर चोट लगी है। इलाज के दौरान ही 16 मई (मंगलवार) की सुबह उसकी मौत हो गई।

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि पुलिस द्वारा मुकदमा कायम कर जांच की जा रही है। मृतक राजेन्द्र उपाख्य राजू के सास-ससुर और साले पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह बात स्वीकारी है कि राजू की मौत मारपीट के दौरान अत्यधिक घायल हो जाने के कारण से ही हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रांस में पेंशन सुधार नीति के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, राष्ट्रपति की पत्नी के भतीजे पर हमला
    Next Article मप्र समेत छह राज्यों में 100 से अधिक स्थानों पर एनआईए का छापा
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version