Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईएएस धर्मेंद्र सिंह गिरफ्तार, आज फरीदाबाद कोर्ट में किया जाएगा पेश
    Breaking News

    आईएएस धर्मेंद्र सिंह गिरफ्तार, आज फरीदाबाद कोर्ट में किया जाएगा पेश

    azad sipahiBy azad sipahiMay 16, 2023Updated:May 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त आईएएस धर्मेंद्र सिंह को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र सिंह इस समय सोनीपत नगर निगम के आयुक्त तथा दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर थे।

    नई दिल्ली निवासी मैसर्स हरचंद दास गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ललित मित्तल ने जून 2022 में फरीदाबाद पुलिस के समक्ष 1.11 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। यह पैसे सरकारी ठेका दिलाने की एवज में पंकज गर्ग, आरबी शर्मा, जेके भाटिया द्वारा लिए गए थे। उसे फरीदाबाद नगर निगम में ठेका दिलाने की बात कही गई थी। उसके लिए आरोपियों ने अधिकारियों से सेटिंग होने का हवाला भी दिया। साथ ही बताया कि दिए हुए पैसे अधिकारियों को दिए गए हैं। ललित मित्तल को किसी तरह का ठेका नहीं मिला तो उसने शिकायत दर्ज कराई। जिस समय यह मामला उजागर हुआ उस वक्त धर्मेन्द सिंह नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर थे।

    इस पूरे मामले की जांच के लिए उच्च अधिकारियों ने एसीपी विष्णु प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने सोमवार को देररात कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र सिंह को उनके गुरुग्राम स्थित घर से गिरफ्तार किया है।

    पुलिस को सोनीपत में नगर निगम आयुक्त रहते हुए एक इमारत के निर्माण में भी गड़बड़ी करने की जानकारी मिली है। उन्होंने 52 करोड़ के टेंडर की राशि को बढ़ाकर 87 करोड़ कर दिया था। एसआईटी ने इसकी जांच तकनीकी टीम से कराई। जांच में घोटाले की कड़ियां जोड़ने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।

    फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने मंगलवार को बताया कि आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीती रात नागरिक अस्पताल बादशाह खान में उनका मेडिकल करवाया गया। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव ने न्यायायुक्त को लिखा पत्र
    Next Article साढ़े चार करोड़ की अफीम के साथ झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार

      October 7, 2025

      युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री

      October 7, 2025

      केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई

      October 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version