Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»विश्वभारती भूुमि विवाद : अमर्त्य सेन के समर्थन में बुद्धिजीवियों ने निकाली रैली
    राज्य

    विश्वभारती भूुमि विवाद : अमर्त्य सेन के समर्थन में बुद्धिजीवियों ने निकाली रैली

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 5, 2023Updated:May 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोलपुर। विश्वभारती विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ जमीन विवाद में घिरे नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को बुद्धिजीवियों का समर्थन मिला है। शुक्रवार को शांतिनिकेतन में बुद्धिजीवियों ने अमर्त्य सेन के समर्थन में रैली निकाली। रैली की शुरुआत अमर्त्य सेन के पैतृक निवास ‘प्रतिची’ के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई।

    मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह शांतिनिकेतन की ‘सोशल डिग्निटी प्रोटेक्शन सोसाइटी’ की ओर से एक मार्च निकाला गया। इसके बैनर पर लिखा था – ‘मेरे विरोध की भाषा/मेरे प्रतिरोध की आग।’ यह रैली विश्वभारती के अधिकारियों की तरफ से अमर्त्य सेन को कथित तौर पर परेशान किये जाने के विरोध में निकाली गई । प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अभिजीत चौधरी ने इस रैली का नेतृत्व किया। रैली में सुबीर बनर्जी, स्वप्न घोष, कुंतल रुद्र शामिल हुए। रैली ‘प्रतीची’ से निकाली गई जो शांतिनिकेतन स्टेट बैंक तक जाकर समाप्त हुई।
    रैली में शामिल लोगों ने रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं के माध्यम से प्रतिरोध जताया। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के प्रति विश्व भारती के अधिकारियों के व्यवहार की निंदा करने के लिये रवींद्र संगीत, कविता पाठ, नृत्य नाटक, श्रुतिनाटक भी शामिल किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर जिले के कुछ तृणमूल विधायक शनिवार से ‘प्रतिची’ के सामने धरना शुरू करेंगे। इसमें संगीतकार एवं चित्रकार भी भाग लेंगे। शनिवार शाम को मुक्तमंच पर संगीतकार कबीर सुमन रविंद्र संगीत का पाठ करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में जाति गणना पर लगी रोक को लालू यादव ने बताया भाजपा की कुटिल चाल
    Next Article ममता ने फिर किया केंद्र के खिलाफ विपक्षी एकजुटता का आह्वान
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?

      November 14, 2025

      नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार

      November 14, 2025

      यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version