Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जन संघर्ष यात्रा : हजारों समर्थकों के साथ जयपुर की तरफ पैदल बढ़ रहे पायलट
    Breaking News

    जन संघर्ष यात्रा : हजारों समर्थकों के साथ जयपुर की तरफ पैदल बढ़ रहे पायलट

    azad sipahiBy azad sipahiMay 14, 2023Updated:May 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार तथा पेपरलीक मामले को लेकर 11 मई को अजमेर से शुरू हुई पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की यात्रा राजधानी जयपुर शहर की सीमा के नजदीक पहुंच रही है। जन संघर्ष यात्रा के चौथे दिन रविवार को सुबह नौ बजे पदयात्रा जयपुर जिले के महला से शुरू हुई। यात्रा का पहला चरण करीब 11 बजे दहमीकला में पूरा हो गया है। अब दहमीकला में दिन का विश्राम होगा। यात्रा दूसरे फेज में दहमीकला से महापुरा के लिए शाम चार बजे रवाना होगी। यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत में सुबह से ही हजारों की संख्या में पायलट समर्थक उनके साथ चल रहे हैं।

    यात्रा के चौथे दिन सचिन पायलट ने कहा कि जनसंघर्ष यात्रा का मकसद किसी का विरोध करना नहीं है, इसका मकसद युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को अधिक बुलंद करना है। भाजपा के राज में हमने गंभीर करप्शन के आरोप लगाए थे। हमें अब जनता के बीच जाकर काम बताने होंगे। जनता में विश्वास तभी रहता है जब हमने जो वादे किए उन पर कार्रवाई हो। दूसरी तरफ दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट की यात्रा की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, रंधावा ने पायलट परिवार से अपने पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए अपने रुख में नरमी के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि आप किसी से पूछ लेना मेरे फादर और सचिन के फादर बेस्ट फ्रेंड थे। हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। वो मेरा छोटा भाई है। मैंने पहले भी उससे फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं सभी को लेकर चलने कोशिश कर रहा हूं।

    रंधावा ने चुनावी फेस को लेकर कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक होकर चुनाव लड़ेंगे। एक फेस से ही चुनाव लड़ेंगे, डबल फेस नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि गहलोत बहुत पुराने लीडर हैं उनके दिलों-दिमाग में कांग्रेस है। एआईसीसी में सबसे ज्यादा उनका अनुभव है। वहीं, सचिन की यात्रा उनकी निजी यात्रा है। हालांकि, उनकी टाइमिंग गलत है। जब कर्नाटक को वोटिंग थी तो उन्हें वेट करना चाहिए था। हम सभी को सबसे पहले कांग्रेस की बात करनी चाहिए। पायलट पर रंधावा ने कहा कि वे थोड़े से एग्रेसिव हैं। उन्हें एंबिशियस होना चाहिए, लेकिन ओवरएंबिशियस नहीं होना चाहिए। पार्टी में उनके लिए बहुत टाइम पड़ा है। कांग्रेस बीजेपी की तरह नहीं है। हमारे जो नेता हैं उनको सोचने से ज्यादा देती है। मैं देखूंगा कि किसने उकसाया, मेरे प्रभारी बनने से पहले की बातों को नहीं उठाऊंगा। गहलोत और पायलट के बीच जुबानी जंग और उकसाने वाले बयानों पर रंधावा ने कहा- मैं अभी वहां गया नहीं अभी वहां जाकर देखेंगे कि किसने उकसाने वाले बयान दिए। किसने उकसाया। अब जो मेरे आने से पहले की बातें हैं, उनको मैं नहीं उठाना चाहता।

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब कांग्रेस हाईकमान राजस्थान के मुद्दे पर फैसला करेगा। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक हाईकमान सचिन पायलट और अशोक गहलोत को चुनावी साल में एक मंच पर लाने का मैसेज देना चाहते हैं। इसके लिए पहले दोनों नेताओं के बीच मौजूदा कोल्ड वॉर को मिटाना जरूरी है। मल्ल्किार्जुन खड़गे ने दोनों नेताओं के बीच सुलह करवाने को कहा है। जल्द सुलह फार्मूले पर काम शुरू होने के आसार हैं। पायलट के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक में हार का मतलब भाजपा के लिए ‘खतरे की घंटी’
    Next Article सपा के एक सांसद और पांच विधायक भी मुरादाबाद में नहीं दौड़ा पाए ‘साइकिल’
    azad sipahi

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version