Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»RCB-LSG मैच के बाद भिड़े कोहली, गंभीर और नवीन-उल-हक, तीनों पर लगा जुर्माना
    Breaking News

    RCB-LSG मैच के बाद भिड़े कोहली, गंभीर और नवीन-उल-हक, तीनों पर लगा जुर्माना

    azad sipahiBy azad sipahiMay 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। गंभीर और कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत स्तर 2 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

    कोहली और गंभीर के अलावा लखनऊ के गेंदबाज नवीन-उल-हक पर भी आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नवीन-उल-हक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है।

    दरअसल मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के तहत खेले गए मैच के तहत विराट कोहली और गौतम गंभीर को आपस में भिड़ते हुए देखा गया। यह मामला मैच के बाद हुआ। मुकाबले में बेंगलुरु ने लखनऊ को उसी के घर में 18 रनों से शिकस्त दी। मैच के बाद सभी खिलाड़ी मिल रहे थे, तभी गंभीर और कोहली के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई, जिसके बाद अन्य खिलाड़ियों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा।

    इसकी शुरुआत अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक से हुई। नवीन जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने कोहली से कुछ कहा। जिसके बाद अमित मिश्रा और अंपायर ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। मैच के बाद नवीन ने कोहली से हाथ मिलाते हुए फिर से कुछ कहा, जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल नवीन को कोहली से दूर ले गए। इसके बाद, कोहली जब गंभीर को बता रहे थे कि वास्तव में क्या हुआ, तो पूरी तरह से विवाद हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण चार दिवसीय दौरे पर दक्षिण कोरिया पहुंचीं
    Next Article अफजाल अंसारी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025

      झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version