Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»म.प्र.: दो दिन पड़ेगी तेज गर्मी, 22 से शुरू होगा हल्की बारिश का दौर
    राज्य

    म.प्र.: दो दिन पड़ेगी तेज गर्मी, 22 से शुरू होगा हल्की बारिश का दौर

    adminBy adminMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश में अगले दो दिन तेज गर्मी वाले रहेंगे। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत प्रदेश के पांच शहरों में शनिवार को हीट वेव चलने की आशंका जताई है। लेकिन 22 मई से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। प्रदेश में एक बार फिर हल्की बारिश का दौर शुरू होगा, जो नौतपे की शुरुआत तक चलेगा।

    इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल की तरह इस बार भी नौतपा की शुरुआत ठंडी रहेगी। 22 मई से फिर आंधी पानी का मौसम शुरू होगा, जो नौतपा के तीन-चार दिन तक बना रहेगा। हालांकि, अगले दो दिन तेज गर्मी वाले होंगे। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन के अनुसार शनिवार-रविवार को मौसम शुष्क यानी साफ रहेगा। इसके चलते 20 और 21 मई को ग्वालियर, रतलाम, गुना, छतरपुर, सागर और टीकमगढ़ में हीट वेव यानी गर्म हवाएं चलेंगी।

    भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेशभर में गर्मी का असर रहेगा। लोकल सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल में शनिवार को दोपहर बाद बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 मई से अरब सागर से नमी आना शुरू हो जाएगी। इससे ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल बनेंगे। 23 से 25 मई के बीच बूंदाबांदी के आसार बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 मई को अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर और टीकमगढ़ में मौसम बदला रहेगा।

    22 मई से एक्टिव होगा तीसरा सिस्टम
    मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि अभी उत्तर भारत में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। नया सिस्टम ईस्ट यूपी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में है। एक ट्रफ लाइन ईस्ट एमपी और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक गुजर रही है। इस कारण मध्यप्रदेश में नमी है। लोकल सिस्टम के एक्टिव होने से भी दोपहर बाद बादल छा रहे हैं, लेकिन दो दिन मौसम साफ रहेगा। 22-23 मई से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो 27-28 मई तक एक्टिव रह सकता है। इस कारण हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे।

    खजुराहो रहा सबसे गर्म
    शुक्रवार को खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, खंडवा में 42.1 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के चार बड़े शहरों भोपाल में 40.7, इंदौर में 39.3, ग्वालियर में 41.1 और जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमरिया, उज्जैन, शिवपुरी, सतना, सागर, रीवा, मंडला, गुना, धार में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी में जेसीबी में शरारती तत्चों लगाई आग
    Next Article कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे अभिषेक
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version