Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : जनरल वीके सिंह
    Jharkhand Top News

    मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : जनरल वीके सिंह

    adminBy adminMay 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मीडिया संवाद में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये उपलब्धियां दिखायीं
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। केंद्रीय सड़क परिवहन और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को बताया। सोमवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये नौ वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों को दर्शाया।

    जनरल वीके सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी देश की प्रगति में उसके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र के बदलाव महत्वपूर्ण होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में देश गति के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल से ही मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को ही देश कल्याण का आधार बनाया। गरीबों के लिए बुनियादी ढांचा का निर्माण, 80 करोड़ गरीबों को खाद्य सुरक्षा, दिव्यांग जनों का सशक्तिकरण, तीन करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नौ साल पूरे होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में मना रही है। नौ वर्षों में बगैर किसी भेदभाव के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। इन नौ वर्षों में तीन व्यवस्थाओं में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में जो काम हुआ, उतना काम पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। एक सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में किसी गैर भाजपा शासित प्रदेश के लिए अलग व्यवस्था नहीं है।

    कश्मीर में आये बदलाव को दुनिया ने देखा
    उन्होंने कहा कि हत्या और विकास के साथ कोई तालमेल नहीं। हत्या, दंगा-फसाद ये सब विकास में बाधक होते हैं, वैसे भी इन नौ वर्षों के अंदर कश्मीर में काफी कुछ बदलाव आया है। जहां तक पाकिस्तान की बात है, तो वहां जो स्थिति बनी है, वह किसी से छिपी नहीं है। वह जिस रास्ते पर चल चुका है, उस पर उसकी तबाही निश्चित है।
    कार्यक्रम में जनरल वीके सिंह का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं नेता विधायक बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमायानगरी मुंबई की चचेरी बहनों ने अपनाया वैराग्य
    Next Article ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-01 लांच, मोबाइल लोकेशन बेहतर होगी; आर्मी को दुश्मनों के ठिकानों की सटीक जानकारी मिलेगी
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version