Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने सुनाई दास्तान, जमीन विवाद की वजह से उठाए हथियार
    Jharkhand Top News

    सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने सुनाई दास्तान, जमीन विवाद की वजह से उठाए हथियार

    adminBy adminMay 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के कौलेश्वरी जोन के सब-जोनल कमांडर दस लाख के इनामी अमरजीत यादव जमीन विवाद को लेकर नक्सली बना था। उसके रिश्तेदार (गोतिया) ने उसकी जमीन हड़पने की फिराक में थे।

    नक्सली ने सोमवार को सरेंडर करने के बाद हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर प्रताप दास के जरिये वह संगठन में 2006 में शामिल हुआ। संगठन में शामिल होते ही रिश्तेदारों ने उसकी जमीन वापस लौटा दी। बिहार के गया जिले के बाराचट्टी के रहने वाले अमरजीत यादव के संगठन में सक्रिय रूप से काम करने और ग्रामीणों को संगठन में जोड़ने से संगठन मजबूत हो गया। इसके कार्य को देखते हुए 2006 में ही उसे एरिया कमांडर की जिम्मेवारी दी गयी। वर्ष 2008 में उसे सब-जोनल तथा 2021 में अमरजीत को कौलेश्वरी जोन का जोनल कमांडर और सचिव बनाया गया।

    इसी तरह सरेंडर करने वाला सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव चतरा के राजपुर का रहने वाला है। वह भी जमीन विवाद को लेकर संगठन में शामिल हुआ। संगठन में शामिल होते ही उसके रिश्तेदार उसका जमीन वापस लौटा दिये। सहदेव भी वर्ष 2006 में ही संगठन से जुड़ा था। सरेंडर करने वाला सब-जोनल कमांडर नीरु यादव बिहार के गया जिले के बाराचट्टी का रहने वाला था। वह भी जमीन विवाद की वजह से वर्ष 2004 में संगठन में शामिल हुआ।

    सरेंडर करने वाला पांचवें नक्सली दस्ता सदस्य अशोक बैगा चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह भी जमीन विवाद को लेकर 2023 में भाकपा माओवादी संगठन से जुडा। सरेंडर करने वाले सब-जोनल कमांडर संतोष भुईंया चतरा जिले के प्रतापपुर का रहने वाला है। वह भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य इंदल गंझू के बहकावे में आकर संगठन से 2017 में शामिल हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद भू-अर्जन पदाधिकारी जीटी रोड पर बने संरचना का मूल्यांकन कर दें रिपोर्ट : हाई कोर्ट
    Next Article रामगढ़ में कोहिनूर ज्वेलर्स से दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लूटे
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version