Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान स्थापित किए जाते हैंः प्रधानमंत्री
    Top Story

    नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान स्थापित किए जाते हैंः प्रधानमंत्री

    adminBy adminMay 28, 2023Updated:May 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नए संसद भवन का किया उद्घाटन, कहा- भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का बड़ा आधार

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर कहा कि नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान स्थापित किए जाते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है। भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का भी बड़ा आधार है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ व्यवस्था नहीं, एक संस्कार, एक विचार और एक परंपरा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने आज नव्य-भव्य संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए संसद भवन में सेंगोल को स्थापित किया। बाद में उन्होंने भवन निर्माण में योगदान देने वाले श्रमजीवियों का सम्मान किया। दोपहर को नए भवन के लोकसभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोलकत्ता टकसाल में तैयार 75 रुपये का सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया। उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अधयक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसदों, केन्द्रीय मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, कई देशों के राजदूत और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नया संसद भवन नए विचारों का सृजन करेगा और नए संकल्प स्थापित करेगा। नए संसद भवन में सांसद नई गरिमा और नए मानदंड स्थापित करेंगे। साथ ही रचनात्मक तथा सकारात्मक चर्चा से भारत निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को नए संसद भवन के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जरूरत और भविष्य की जरूरतों पर आधारित है। इसमें प्राचीन विरासत और आधुनिक आवश्यकताओं को साथ लेकर चला गया है।

    इस दौरान राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के शुभकामना संदेश पढ़े गए। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह देश के लिए एक स्वर्णिम अवसर है। भारत में एक सहज लोकतंत्र है और नया भवन उसे सशक्त करेगा। यह राष्ट्र प्रगति की ऊर्जा का स्रोत बनेगा। साथ ही एकता और राष्ट्र गौरव की भावना बढ़ाएगा।

    वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आज का दिन भारत की एक बड़ी शक्ति बनने की यात्रा को दर्शाता है। भारत की तेज प्रगति का साक्षी है। यह गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई संसद में नीतियों और विधानों के माध्यम से हाशिये में गए लोगों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही भविष्य की चुनौतियों के बीच हमारा पथ प्रदर्शक बनेगा।

    स्वागत संदेश में उप सभापति हरिवंश ने कहा कि नया भवन नागरिकों की आशाओं, आक्षांओं और अपेक्षाओं की पूर्ती का माध्यम बनेगा। यह बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2.5 साल से भी कम समय में एक नई आधुनिक संसद का निर्माण किया गया। यह दिन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह अमृतकाल में प्रेरणा का स्रोत साबित होगा। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में देश की सांस्कृतिक विरासत और विविधता दिखाई देती है। इसमें अत्याधुनिक प्रणाली का उपयोग किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

    कार्यक्रम के दौरान दो फिल्म भी प्रदर्शित की गईं। पहली में नए संसद भवन की जानकारी दी गई और दूसरी में लोकसभा में स्थापित सेंगोल की जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि नए संसद भवन में छह द्वार हैं। इसका लोकसभा कक्ष पिछले लोकसभा कक्ष के मुकाबले दोगुना क्षमता वाला है जो राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित है। राज्यसभा राष्ट्रीय फूल ‘कमल’ से प्रेरित है और यह वर्तमान से डेढ़ गुना बड़ा है। इसमें डिजिटल उपकरण और बायोमीट्रिक सिस्टम लगाया गया है। नया संसद भवन पूरी तरह से पेपरलेस होगा। मुख्य परिसर में संविधान को समर्पित किया गया है। यहां पर उसकी डिजिटल पांडुलिपि को भी रखा गया है। नए संसद भवन में 1700 खिड़कियां हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण 20 जून से
    Next Article नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराए जाने के खिलाफ रांची में कांग्रेस का धरना
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version