Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बोकारो में बच्चा सिंह सहित तीन लोगों के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
    Jharkhand Top News

    बोकारो में बच्चा सिंह सहित तीन लोगों के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

    adminBy adminMay 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। बोकारो थर्मल एवं महुआटांड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह रांची एनआईए की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में बेरमो एवं बोकारो के विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में जवान शामिल थे।

    रांची एनआईए की टीम सबसे पहले बोकारो थर्मल निशन हाट स्थित मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह के आवास संख्या एचएमडी 50 एवं नागेश्वर महतो के आवास संख्या एचएमडी 36 ए सहित निशन हाट झोपड़पट्टी स्थित संजय तुरी के निजी आवास पर एकसाथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीनों के आवासों को चारों तरफ से सैट के जवानों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने घेर रखा था।

    नागेश्वर महतो के आवास पर ताला बंद रहने के कारण टीम बाहर बैठकर इंतजार कर रही थी। बाद में समिति के सदस्य रामचंद्र महतो के आने पर टीम के पदाधिकारियों से बात हुई और रामचंद्र महतो ने एक अन्य व्यक्ति को साथ लाकर नागेश्वर महतो के आवास का ताला तोड़कर आवास में प्रवेश किया। छापेमारी के दौरान एनआईए टीम ने मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव के आवास से दो मोबाइल, कुछ पम्फलेट, कागजात एवं बैनर, पोस्टर जब्त किया।

    नागेश्वर महतो के आवास से उसकी पत्नी और बेटी के दो बैंक पासबुक और पंपलेट, कागजात जब्त किए।संजय तुरी के आवास से एक मोबाइल, पम्फलेट और कागजात जब्त कर टीम अपने साथ ले गयी। एनआईए की टीम में शामिल पदाधिकारियों ने पूछे जाने पर कहा कि एनआईए की टीम छापेमारी में शामिल है। मामले को लेकर पूछे जाने पर कुछ भी बताने से इंकार किया और कहा कि रांची मुख्यालय से इस संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    दूसरी ओर छापेमारी में शामिल चौथी टीम महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अइयर निवासी अनिल हांसदा के घर पर छापेमारी कर रही है। मामले को लेकर बोकारो थर्मल थाना के निरीक्षक शैलेश कुमार चौहान सहित बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने भी पूछे जाने पर कुछ भी बता पाने में असमर्थता जताई। सूत्रों का कहना है कि टीम छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारूदी सुरंग में पिछले दिनों मारे गए 10 जवानों सहित एक चालक के मौत के मामले में नक्सली कनेक्शन को लेकर ही छापेमारी कर सुराग़ हासिल करने में लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में सातवीं जेपीएससी मामले की हुई सुनवाई
    Next Article शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 342 अंक तक उछला
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version