Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»साबरकांठा : जनजातीय क्षेत्र की निर्मा भगोरा ने लंबी कूद में सिल्वर जीतकर किया नाम रोशन
    राज्य

    साबरकांठा : जनजातीय क्षेत्र की निर्मा भगोरा ने लंबी कूद में सिल्वर जीतकर किया नाम रोशन

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कर्नाटक में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप के अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप
    हिम्मतनगर/अहमदाबाद। कर्नाटक में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप के अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में साबरकांठा जिले की जनजातीय समुदाय की युवती निर्मा भगोरा ने लंबी कूद में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। निर्मा अब ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के सपनों के साथ तैयारी में जुट गई है।

    गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र साबरकांठा जिले के विजयनगर की निर्मा भगोरा ने कर्नाटक में आयोजित 21वीं नेशनल फेडरेशन कप के अंडर 20 चैंपियनशिप में लंबी कूद में 5.88 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता है। राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाली युवती पिछले दो साल से हिम्मतनगर स्पोर्ट्स परिसर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। निर्मा का परिवार खेती और मजदूरी करता है। विजयनगर के आदिवासी क्षेत्र के अंतिम छोर के गांव से राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली निर्मा अपनी पढ़ाई और खेल पर पूरा ध्यान फोकस कर रही है।

    अपनी उपलब्धि पर निर्मा ने स्पोर्ट्स परिसर का आभार जताते हुए कहा कि उनकी जीत के पीछे हिम्मतनगर स्पोर्ट्स परिसर का विशेष योगदान है। वर्ष 2019 में उसने गोल्ड मेडल भी जीता है। आने वाले समय में वह भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों में प्रतिनिधित्व करने और मेडल जीतना चाहती है।

    हिम्मतनगर स्पोर्ट्स परिसर के कोच संजय यादव ने कहा कि निर्मा भगोरा ने गुजरात की ओर से लंबी कूद में भाग लिया था। इस स्पर्धा में इसने सिल्वर मेडल हासिल किया है। निर्मा अच्छी तरह से अभ्यास कर रही है और पूर्व में भी कई मेडल जीत चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोतिहारी पुलिस ने 112 किलो गांजा व प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार
    Next Article मणिपुर की हिंसा को नियंत्रित करे केंद्र सरकार : बंधु तिर्की
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version