हेमंत सोेरेन और नीतीश कुमार साढ़े पांच बजे मीडिया को संबोधित करेंगे
रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम रांची पहुंच रहे हैं। वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विपक्षी एकता को लेकर बैठक करेंगे। शाम साढ़े पांच बजे बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मीडिया को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि विपक्षी एकता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार वि•िान्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस क्रम में ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तरप्रदेश के समाजवादी नेता अखिलेश यादव, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कांग्रेस की सोनिया गांधीऔर राहुल गांधी के साथ बैठक कर चुके हैं। बता दें कि नीतीश कुमार की कोशिश यही है कि आगामी लोकस•ाा चुनाव के पहले विपक्ष को एक कर एनडीए के खिलाफ एकजुट होकर विपक्ष चुनाव लड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कमान कौन सं•ाालेगा, यह बाद में तय होगा। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह और उनके सहयोगी झारखंड का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने यहां विपक्षी एकता की जमीन तैयार करने की दिशा में प्रयास किया है।
विपक्षी एकता को लेकर नीतीश शाम को रांची आयेंगे
Previous Articleपेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब
Related Posts
Add A Comment