Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लोकसभा चुनाव विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और परिणाम पूरा देश देखेगा: नीतीश कुमार
    Jharkhand Top News

    लोकसभा चुनाव विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और परिणाम पूरा देश देखेगा: नीतीश कुमार

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 11, 2023Updated:May 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और परिणाम पूरा देश देखेगा। केंद्र की मोदी सरकार की ओर इशारा करते हुए नीतीश कहा कि आज देश का इतिहास बदलने की कोशिश की जा रही है।

    रांची | राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड में झामुमो को अपने साथ लाने में कामयाबी मिली है। बुधवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ रांची आए नीतीश कुमार को मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथोंहाथ लिया।

    लगभग एक घंटे तक बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच हुई मंत्रणा में तय हुआ कि भाजपा विरोधी दल एक मंच पर एकजुट होंगे। हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि भी की है। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए हेमंत सोरेन ने नीतीश कुमार की प्रशंसा के पुल बांधे और उन्हें अपना अभिभावक करार दिया।

    हेमंत सोरेन कहा कि हम नई पीढ़ी के नेता हैं। हमें इनसे बहुत कुछ जानना और सीखना है। राज्य की क्षेत्रीय अस्मिता बनी रहे और देश की एकता बरकरार रहे। हम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में दो लोग बैठकर बात करें तो कई सवाल उठते हैं। देश की लोकतांत्रिक पहचान को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा चल रही है। अभी हमलोग केंद्र सरकार के विपक्ष की राजनीति की भूमिका में हैं। आगे कैसे इन विचारों को स्थापित करें, इस विषय पर देशभर में चर्चा चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन से मिलने नीतीश और तेजस्वी पहुंचे रांची
    Next Article डॉक्टर-वकील को लोग भगवान की तरह मानते हैं, इस विश्वास को कायम रखना आपके हाथ में है : हेमंत
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!

      November 15, 2025

      शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल

      November 14, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version