Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति के दौरे पर पुलिस छावनी में तब्दील हुई रांची
    झारखंड

    राष्ट्रपति के दौरे पर पुलिस छावनी में तब्दील हुई रांची

    adminBy adminMay 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को रांची पहुंची हैं। ऐसे में रांची एयरपोर्ट से लेकर झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन और राजभवन के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राजभवन, नए हाई कोर्ट भवन और एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में निगरानी के लिए सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।

    रांची में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। राजधानी के हर गली-मुहल्लों के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती है। कहीं भी वाहन खड़े करने की इजाजत नहीं है। सड़क के दोनों ओर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। रूटों को डायवर्ट कर दिया गया है। कचहरी से मेन रोड जाने वाले रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है। रातू रोड से किशोरगंज चौक वाले रास्ते को भी खाली करा दिया गया है। राजधानी की सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी कम हो गया है। लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।ट्रैफिक पुलिस लोगों को हिदायत भी दे रही है।

    झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन के उद्घाटन को लेकर हाई कोर्ट के चारों तरफ एक सुरक्षा का घेरा तैयार कर दिया गया है। हाई कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर और डीएमजी से जांच के बाद वाहनों को प्रवेश की इजाजत मिल रही है। साथ ही बाहर निकल रहे वाहनों की दोबारा चेकिंग की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी और वहां मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वे 25 मई को ही रांची लौट आएंगी और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। मुर्मू 26 मई को बतौर मुख्य अतिथि ट्रिपल आईटी कन्वर्सेशन में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 26 मई को अपराह्न एक बजे दिल्ली लौट जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Next Article ईडी कोर्ट से निलंबित आईएएस छवि रंजन की याचिका खारिज
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version