खलारी। रोहिणी के नए परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह ने बुधवार को योगदान दिया। जेके सिंह ने वर्तमान पीओ दिलीप कुमार सिंह से चार्ज लिया। इससे पूर्व हैंडओवर लेने के लिए आवश्यक कागजी कारवायी पूरी की गई। परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने नए परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही सभी अधिकारियों से परिचय कराया गया। परियोजना के वर्तमान हालत को लेकर उन्होंने जानकारी ली। इस मौके पर मैनेजर दीपक कुमार, दीपक गिरी, संदीप लिंडा, केपी नायक, जगरनाथ महतो, रितेश कुमार सिन्हा, सतेंद्र कुमार, अमृत भोगता, संजय प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version