ऋत्विका खैतान 98.6 प्रतिशत के साथ स्कूल टाॅपर बनी।
सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने AISSCE – 2023 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। काॅमर्स स्ट्रीम में ऋत्विका खैतान ने 98.6% अंक प्राप्त किया। आयुषी गोपालका और अंजना प्रकाश ने 97.4 अंक हासिल किए। राजदीप दास गुप्ता ने भी कॉमर्स स्ट्रीम में 96.8% अंक प्राप्त किया। अनमोल जैन और वेदांश लखानी ने 96.2% अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में टाॅप किया।
इस प्रकार कुल मिलाकर 46 छात्रों ने 90% से अधिक एग्रीगेट अंक प्राप्त किए तथा 428 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 90% से अधिक अंक लाकर सफलता की नई ऊँचाइयों को छुआ।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा के लिए किए गए प्रयास की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी और कहा कि यह उनके निरंतर और अथक प्रयास का ही परिणाम है।

प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने अपने निरंतर प्रयासों और समर्पण के कारण शानदार प्रदर्शन किया है, जिसे उनके माता-पिता और शिक्षकों के समर्थन और सकारात्मक सलाह का समर्थन मिला। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Statement
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने अपने निरंतर प्रयासों और समर्पण के कारण शानदार प्रदर्शन किया है, जिसे उनके माता-पिता और शिक्षकों के समर्थन और सकारात्मक सलाह का समर्थन मिला। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य के ए.आई.एस.एस.ई.-2023 में सरला बिरला की छात्राओं ने परचम लहराया
 सक्षम गोयल 98.4% अंकों के साथ स्कूल टाॅपर रहा।
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने ए. आई. एस. एस. ई.-2023 परीक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल को गौरवान्वित किया है। सक्षम गोयल 98.4% अंक हासिल करके स्कूल टॉपर रहा। सुहानी सिंह ने 98.2%, अनिमेष राज ने 96.6% तथा आरुष भाटिया और सिमरन ने 96.4% अंक प्राप्त किए। कुल 77 छात्रों ने 90% से अधिक एग्रीगेट अंक प्राप्त किए और 591 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने कहा कि चुनौतियों का सामना करते हुए छात्रों ने अत्यधिक परिश्रम के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और लगन को दिया। उन्होंने उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।लिए शुभकामनाएं दीं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version