हजारीबाग। बीमार चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात करने पहुंचे निर्दलीय विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें आधे कैबिनेट का मुख्यमंत्री बताया है। साथ ही कहा कि आधी कैबिनेट कांग्रेस चला रही है।
दरअसल, सरयू राय इन दिनों राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक महिला के साथ वायरल अश्लील वीडियो और प्रतिबंधित पिस्टल को लेकर प्रखर हैं। परिसदन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को लेकर जारी अश्लील वीडियो को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है लेकिन इस पर आगे जांच नहीं हो रही है। साथ ही कहा कि मंत्री के कार्यालय से जारी महिला का सफाई वीडियो में उसका नाम पता और कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।
राय ने कहा कि कि पांच दिन पूर्व उन्होंने इस विषय को लेकर जमशेदपुर में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग डीसी से की है लेकिन इस दिशा में भी एक भी कदम आगे कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह प्रमाणित होता है कि यह वीडियो और अवैध पिस्टल दोनों सत्य है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर तंज कसते हुए कहा कि जमशेदपुर में रघुवर दास के कब्जे में भाजपा है। पिस्टल से लेकर अश्लील वीडियो प्रकरण में निशिकांत दूबे के अलावा एक मात्र ट्वीट बाबूलाल मंराडी ने किया है।