Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सिंधिया परिवार का मैनपुरी से ढाई सौ साल पुराना नाता : ज्योतिरादित्य सिंधिया
    राजनीति

    सिंधिया परिवार का मैनपुरी से ढाई सौ साल पुराना नाता : ज्योतिरादित्य सिंधिया

    adminBy adminMay 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सिंधिया परिवार के पूर्वजों ने मैनपुरी से रोहिला अफगानों को उखाड़ने का किया था काम

    मैनपुरी। मैनपुरी की धरती पर आकर आज मैं बहुत भाव विभोर हूं। जहां एक तरफ भावुकता का वातावरण है वहीं आज का दिन गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। यह बातें सिंधिया तिराहा पर स्व. माधवराव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण के अवसर पर आयोेजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कही।

    उन्होंने आगे कहा कि मैनपुरी में उपस्थित होकर मेरा दिल और मेरा मन इतिहास के पन्नों पर रेखांकित होता है। इस मैनपुरी से मेरा 10 या 20 साल का सम्बंध नहीं है। यहां से सिंधिया परिवार का ढाई सौ वर्ष पुराना सम्बंध रहा है। एक समय रहा है इतिहास के कालखंड में जब इस भारत माता की धरती पर विदेशी ताकतें पैर पसार रही थीं, उस जमाने में जब रोहिला अफगान इस क्षेत्र पर अत्याचार करने की मुहिम के साथ निकले थे। मेरे पूर्वज दत्ताजी महाराज सिंधिया ने इस पूरे क्षेत्र में भारत माता की एकता और अखण्ड बनाए रखने के लिए उन रोहिला अफगानों को उखाड़कर फेंकने का काम किया था। ये 1770 की बात कर रहा हूं।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केवल इस मैनपुरी इलाके से ही नहीं एटा, इटावा, बदायूं, नजीमाबाद तक उन रोहिला अफगानों को उखाड़ने के लिए सिंधिया परिवार ने इस माटी से किया था। इसलिए इस माटी के साथ सम्बंध सिंधिया परिवार के दो महालोगों के साथ रहा है। एक माधव महादजी सिंधिया के रुप में और दूसरा मेरे पूज्य पिता माधवराज सिंधिया का है।

    उन्होंने कहा कि आज दिल की गहराईयों से मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस कार्यक्रम (माधवराज सिंधिया की प्रतिमा अनावरण) के लिए समय निकाला।

    केन्द्रीय मंत्री ने सपा के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में समाजवादी पार्टी पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और योगी के नेतृत्व में उप्र को विकास और प्रगति के रास्ते पर लाने का कार्य किया गया। आज उप्र भारत का वह चमकता हुआ सितारा है जो विश्व पटल पर पैठ और अपनी बुलंद आवाज स्थापित कर रहा है। उप्र में जो गुंडाराज और माफियाराज था उसकी समाप्ति योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई है।

    मंच से ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने योगी, उनके परिवार और धार्मिक घर जो सिंधिया परिवार के साथ सम्बंध का भी उल्लेख किया। नाथ घराना और सिंधिया परिवार के सहयोग और सम्बंध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और राजनाथ सिंह से परिवार के सहयोग व योगदान का वर्णन किया। राजनीति सोच अलग हो सकती है, विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन आपसी सम्मान और सम्बंध और कोई दूसरा नहीं हो सकता है।

    उड्डयन मंत्री ने अपने पिता माधवराज सिंधिया को याद करते हुए उनके जीवन के चार लक्ष्यों के संस्मरण मंच से साझा किए। उन्होंने कहा कि पिता से मुझे एक सीख मिली है कि राजनीति कभी भी हमारा मकसद नहीं होना चाहिए, एक लक्ष्य की दूसरों की पूर्ति के लिए राजनीति करनी चाहिए। उनके लक्ष्यों में पहला था कि जो जिम्मेदारी मिले उसे दो सौ प्रतिशत के साथ निभाए, दूसरा बेदाग छवि रखें, तीसरा मनुष्य को हमेशा सम्बंध निभाने चाहिए बिना किसी का नुकसान किए और चौथा जिंदगी जियो तो लोगों के विकास, प्रगति और खुशी के लिए।

    केंद्रीय नागर विमानन ने अपना सम्बोधन कविता की पंक्तियां कह कर समाप्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासियों के बीच कथा का आयोजन कर उनकी घर वापसी कराएंगे: धीरेन्द्र शास्त्री
    Next Article मध्य प्रदेश : हिज़्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) के मिले संदिग्ध आतंकियों को लेकर अब एनआईए करेगी जांच
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version