Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»घरेलू शेयर बाजार में दबाव, शुरुआती कारोबार में लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी
    Breaking News

    घरेलू शेयर बाजार में दबाव, शुरुआती कारोबार में लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल माहौल के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज दबाव की स्थिति बनी हुई है। आज भारतीय बाजार में मिले-जुले कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स मामूली कमजोरी के साथ खुला, वहीं निफ्टी ने मामूली तेजी के साथ आज के कारोबार की शुरुआत की। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.11 प्रतिशत गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक, यूपीएल और बजाज ऑटो के शेयर 2.35 प्रतिशत से लेकर 1.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, आयशर मोटर्स और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 0.78 प्रतिशत से लेकर 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,907 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,206 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 701 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई के सेंसेक्स में आज 0.15 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 61,932.32 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान की स्थिति बन गई, जिसमें बिकवालों का पलड़ा भारी बना हुआ था। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से कुछ ही देर में सेंसेक्स गिर कर 61,793.58 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 62.83 अंक की कमजोरी के साथ 61,869.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के विपरीत निफ्टी आज 13.95 अंक की मजबूती के साथ 18,300.45 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक भी गिर कर 18,249.05 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे निफ्टी की स्थिति में कुछ सुधार होता नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 19.55 अंक की कमजोरी के साथ 18,264.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 90.38 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,842.09 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 10.50 अंक यानी 0.06 प्रतिशत टूट कर 18,276 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 413.24 अंक यानी 0.66 प्रतिशत कमजोर होकर 61,932.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 112.35 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,286.50 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटेरर फंडिंग पर पंजाब-हरियाणा में एनआईए का 60 से अधिक स्थानों जगह छापा
    Next Article हिंद महासागर में पलटी चीन की नाव, 17 चालक दल के सदस्यों समेत 39 लोग लापता
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      April 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को लगे मुनाफावसूली के झटके, बिकवाली के बावजूद हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      April 16, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी चौतरफा तेजी का रुख

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लूना में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version