Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिंद महासागर में पलटी चीन की नाव, 17 चालक दल के सदस्यों समेत 39 लोग लापता
    Breaking News

    हिंद महासागर में पलटी चीन की नाव, 17 चालक दल के सदस्यों समेत 39 लोग लापता

    azad sipahiBy azad sipahiMay 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग। हिंद महासागर के मध्य भाग में चीन की एक नाव पलट गई। इस कारण उसमें सवार 39 लोग लापता हो गए। उन्हें ढूंढने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। यह मछली पकड़ने वाली नौका (यू028) है। इसमें चालक दल के 17 चीन के सदस्यों के अलावा 17 इंडोनेशियाई और पांच फिलिपीन्स के नागरिक हैं।

    राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सूचना मिलते ही आपातकालीन प्रक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का आदेश जारी किया। कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय, परिवहन मंत्रालय, और शेडोंग प्रांतीय सरकार को निर्देश दिया गया है कि वह स्थिति पर नजर रखें। अंतरराष्ट्रीय खोज और बचाव दल के साथ समन्वय करें। विदेश मंत्रालय और विदेशों में संबंधित दूतावासों को भी निर्देश दिया गया है कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर खोज व बचाव अभियान में मदद करें।

    राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केकियांग ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी जारी करने का ऐलान किया है। सरकार ने अन्य बचाव बलों को उस क्षेत्र में भी भेजा है, जहां जहाज डूबा था। चाइनीज मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू सेंटर ने संबंधित देशों को सूचित किया है।

    ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के बचाव दल भी लापता लोगों की खोज में मदद कर रहे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने सक्रिय रूप से खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया और फिलीपींस में प्रासंगिक दूतावासों के साथ समन्वय करने के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र भी शुरू किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघरेलू शेयर बाजार में दबाव, शुरुआती कारोबार में लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी
    Next Article फ्रांस में पेंशन सुधार नीति के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, राष्ट्रपति की पत्नी के भतीजे पर हमला
    azad sipahi

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version