Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»निलंबित आईएएस छवि रंजन की रिमांड अवधि चार दिन बढ़ी
    Breaking News

    निलंबित आईएएस छवि रंजन की रिमांड अवधि चार दिन बढ़ी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सेना की भूमि सहित अन्य विवादित जमीन की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार करने के आरोपित निलंबित आईएएस और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को ईडी ने छह दिनों तक पूछताछ करने के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने दोबारा कोर्ट से छवि रंजन से पूछताछ के लिए छह दिनों की रिमांड देने की अनुमति मांगी। कोर्ट ने ईडी को चार दिनों तक पूछताछ की मंजूरी दी।

    इससे पहले छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद पांच मई को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। छवि रंजन से ईडी सेना के कब्जे वाली जमीन, बजरा मौजा की जमीन और चेशायर होम रोड की ज़मीन की खरीद-बिक्री मामले में पूछताछ कर चुकी है। जमीन घोटाले मामले में ईडी ने अब तक छवि रंजन सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

    ईडी ने जमीन घोटाले मामले में 13 अप्रैल को छवि रंजन के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे, जिसके बाद सात लोगों को गिरफ्तारी किया गया था। इस छापेमारी के बाद ईडी ने रांची के सब रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी पूछताछ किया था। इसके बाद कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा से पूछताछ कर चुकी है।

    उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने झारखंड में कई जगहों पर छापेमारी की थी। छवि रंजन के जमशेदपुर स्थित आवास में भी छापेमारी हुई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री एसीबी कोर्ट में हुए हाजिर, दी गवाही
    Next Article सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी : टूर्नामेंट में अजेय रही चार टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version