Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बाराबंकी में ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
    राज्य

    बाराबंकी में ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiMay 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार, तीन अन्य घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
    बाराबंकी । जनपद के कोतवाली देवा क्षेत्र में रविवार की देर रात हरदोई से आई बरातियों से भरी कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। इस भीषण मार्ग दुर्घटना में कार सवार नौ में से आठ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल व लखनऊ उपचार के लिए भेजा गया, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन का उपचार जारी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

    पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि हरदोई जिले से एक बारात शहर देवा कोतवाली क्षेत्र के गदिया चौकी क्षेत्र के ग्राम मदारपुर आई थी। दिन में शादी समारोह के बाद रात बारात में शामिल वैन से नौ लोग बैठकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 10.30 बजे देवा कोतवाली क्षेत्र में ग्राम सैहारा पुल के निकट आउटर रिंग रोड किसान पथ पर अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में जोरदार टक्कर मारी।

    घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी डॉ.बीनू सिंह थाना देवा के कोतवाल प्रभारी पंकज कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच आ गए। पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और लहूलुहान हालत में सभी को एंबुलेंस व वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान किसान पथ पर यातायात बाधित हो गया, जो रात करीब 11.30 बजे शुरू हो पाया।

    उधर, हरदोई जिले के थाना अतरौली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी 48 वर्षीय बैजनाथ को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि लखनऊ के थाना माल क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय चंद्रप्रभा, 22 सत्येंद्र, दो वर्षीय अराध्या, 46 वर्षीय कमलेश को लखनऊ राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। हरदोई के 30 वर्षीय ज्योत्सना, रवि व प्रवींद्र की हालत गंभी बताई गई है।
    पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वैन चालक गलत दिशा से कार ले जा रहा था, जिसके कारण घटना घटी है। ट्रक चालक फरार हो गया है। दुर्घटना की प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक करवाई की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने जताया दुख
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेरल में तुवाल समुद्र तट पर नौका डूबी, 22 की मौत, इनमें नौ बच्चे
    Next Article भाजपा सरकार में जनता को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिल रहा : नीरज सिंह
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version