Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट

    azad sipahiBy azad sipahiMay 24, 2023Updated:May 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट में जोरदार गिरावट का रुख बना रहा। अमेरिकी बाजार के तीनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में बंद हुए। हालांकि अमेरिका के वायदा बाजार में तेजी का रुख नजर आया। यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है।

    आर्थिक संकट की आशंका के कारण पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट का रुख बना रहा। डाओ जोंस 220.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत टूट कर 33,066.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,148.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 156.83 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,563.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर अमेरिका के वायदा बाजार में तेजी का रुख नजर आया। डाओ जोंस का इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़ा वायदा कारोबार 0.10 प्रतिशत की तेजी पर नजर आया। इसी तरह एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 के वायदा कारोबार में भी 0.10 प्रतिशत की तेजी बनी रही।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,762.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 99.45 अंक यानी 1.35 प्रतिशत टूट कर 7,378.71 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 71.13 यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,152.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सिर्फ सेट कंपोजिट इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स अभी तक के कारोबार में मामूली तेजी का रुख बनाए हुए हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,539.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 6,740.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर एसजीएक्स निफ्टी 69 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,292.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई इंडेक्स 269.62 अंक यानी 0.87 प्रतिशत गिर कर 30,688.15 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 189.53 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल ये सूचकांक 19,241.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,206.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 94.47 अंक यानी 0.58 प्रतिशत गिर कर 16,093.56 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.21 प्रतिशत टूट कर 2,562.28 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,230.47 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर, देवघर में राज्यपाल ने की अगवानी
    azad sipahi

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version