Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर, देवघर में राज्यपाल ने की अगवानी
    Breaking News

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर, देवघर में राज्यपाल ने की अगवानी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) सुबह झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच गईं। देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक अभिनंदन स्वागत और जोहार।

    राष्ट्रपति के राजधानी रांची के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सात आईपीएस अधिकारियों समेत 50 से अधिक डीएसपी और इंस्पेक्टर्स के अलावा 3,000 जवानों को तैनात किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को सड़कों और ऊंची इमारतों में निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

    राष्ट्रपति रांची के विभिन्न इलाकों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों में रांची एयरपोर्ट रोड पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण शामिल है। वो झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी। ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। वो राजभवन में रात विश्राम करेंगी।

    राष्ट्रपति का काफिला जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां त्रिस्तरीय सुरक्षा होगी। राष्ट्रपति के सुरक्षा बेड़े में बम निरोधक दस्ता के अलावा जैप, आईआरबी, रैफ और जगुआर की टीम को भी तैनात किया गया है। राष्ट्रपति देवघर में 10:10 बजे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। वो वहां से 11:20 बजे रांची रवाना होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का 12:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर आगमन होगा।

    यहां से दस मिनट बाद बिरसा चौक के लिए रवाना होंगी। 12:20 से 12:30 बजे तक प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। बिरसा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक जाएंगी। यहां 12:40 से 12:50 बजे तक अल्बर्ट एक्का चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगी। 13:10 बजे राजभवन पहुंचेंगी। शाम 4ः40 बजे राजभवन से झारखंड हाई कोर्ट के लिए रवाना होंगी। यहां नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगी। शाम 6:10 बजे राजभवन लौटेंगी।

    अगली सुबह 8:45 बजे राजभवन से हेलीपैड के लिए रवाना होंगी। 9:10 बजे खूंटी के लिए चॉपर से रवाना होंगी। मिनिस्ट्री आफ ट्राइबल अफेयर्स भारत सरकार के तत्वावधान में बिरसा कॉलेज खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। दोपहर 12:45 बजे राजभवन लौटेंगी। अपराह्न 3:30 बजे सड़क मार्ग से आईआईटी के कन्वोकेशन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगी। शाम 5ः.20 बजे वापस राजभवन लौटेंगी।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दौरे के आखिरी दिन 26 मई की सुबह 10:45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट रवाना होंगी। वहां से 11:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में भी गिरावट
    Next Article PM MODI ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय वार्ता में उठाया मंदिरों पर हमले का मुद्दा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में विकास योजनाओं को गति देने के लिए उद्योग सचिव ने दिल्ली में की बैठक

      July 19, 2025

      हिंदी साहित्य गोष्ठी 27 काे, मुख्य अतिथि होंगी मंत्री दीपिका सिंह पांडेय

      July 19, 2025

      झामुमो के नगर अध्यक्ष का निधन

      July 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रुद्रपुर, ‘उत्तराखंड निवेश उत्सव-2025’ में देंगे निवेश को गति
      • ‘मेक इन इंडिया’ में सिर्फ असेम्बलिंग, असली निर्माण विदेश में : राहुल गांधी
      • आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रमजीत मजीठिया की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी  
      • अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी युग की शुरुआत
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की तूफानी एंट्री, पहले दिन की शानदार कमाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version