Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती के मुकाबले कल से
    स्पोर्ट्स

    खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती के मुकाबले कल से

    adminBy adminMay 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भारतीय खेल प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश खेल विभाग, जिला प्रशासन ने परखी अपनी तैयारी

    वाराणसी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत शनिवार से कुश्ती के मुकाबले का विधिवत आगाज होगा। आईआईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट एक्टीविटीज सेंटर में शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। भारतीय खेल प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश खेल विभाग के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने अपनी व्यवस्थाओं का जांच-परखा और जहां जो कमियां मिली उसे दुरुस्त किया। उन पहलवानों के दस्तावेजों की जांच की गई जिनकी कुश्ती शनिवार को होनी है। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह का भी अभ्यास किया गया।

    सुबह एडीएम सिटी गुलाब चंद ने प्रतियोगिता स्थल का दौरा करने तैयारियां देखी। उनके साथ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह और खेलो इंडिया के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम सिटी ने आयोजन से जुड़े हरेक टीम के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर बैठक भी की। उन्होंने मेहमान टीमों के कोच, मैनेजर और कुछेक खिलाड़ियों के मुलाकात कर आयोजन के बारे में उनका फीडबैक लिया।

    मेहमान खिलाड़ियों के लिए काशी दर्शन की व्यवस्था
    बैठक में मौजूद रहे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकार आरपी सिंह ने बताया कि यहां देश भर से आए पहलवानों को काशी दर्शन कराने की की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए आयोजन स्थल पर विशेष बस की व्यवस्था रहेगी। जो मेहमान खिलाड़ियों को काशी भ्रमण कराएगी। मेहमानों को काशी विश्वनाथ धाम भी ले जाया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम की अलग से व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियो के वाहन पुलिस की सुरक्षा में मंदिर के अंदर तक जाएगा। जो खिलाड़ी गंगा आरती अथवा सारनाथ संग्रहालय आदि जाना चाहेंगे, वहां के लिए वाहन उपलब्ध रहेंगे।

    क्लीनिक में शामिल हुए 25 रेफरी
    ओलंपियन रेफरी अशोक कुमार की अगुवाई में रेफरी क्लीनिक का आयोजन किया गया। इसमें अशोक कुमार ने कुश्ती के नियमों में हाल में हुए बदलावों से मौजूद रेफरियों को अवगत कराने के साथ ही मैच के दौरान के अपने पूर्व के अनुभव साझा किये। रेफरी क्लीनिक में सत्यदेव मलिक, दिनेश गुंड, संजय कुमार, जयवीर सिंह, करन शर्मा, अजित सिंह, अमर पाल, विकास पाटिल, विनय, रवींदर कुमार, प्रदीप, आची देवी, हरेंद्र, सिंह, उषा चौधरी, विजय खत्री, कश्मीर सिंह, संतोष साहू, साहिल ,हरीराम यादव, विनोद, विवेक भारद्वाज, राजीव रंजन, रिंकू शर्मा व अनिल शर्मा शामिल रहे।

    27 मई से शुरू होने वाले कुश्ती मुकाबलों के लिए पहलवानों ने किया अभ्यास
    खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत 26 से 29 मई तक आईआईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट एक्टिवटी सेंटर में कुश्ती के मुकाबले होंगे। 23 मई से ही टीमों का आगमन शुरू हो गया था । प्रतियोगिता स्थल पर प्रतिभागी पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार मैट पर अभ्यास किया। चार दिनों तक चलने वाले कुश्ती के मुकाबले में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 240 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजोश इंगलिस के बैकअप के रूप में ऑस्ट्रेलियाई एशेज टीम में शामिल हुए जिमी पीरसन
    Next Article गुजरात ने क्वालिफायर-2 में मुंबई को 62 रन से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई
    admin

      Related Posts

      एशिया कप 2025: एक बार फिर भारत के सामने होगा पाकिस्तान

      September 18, 2025

      नेपाल के खिलाफ वेस्टइंडीज टी20 टीम में पांच नए चेहरे, अकील होसैन होंगे कप्तान

      September 18, 2025

      एशिया कप 2025 : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया, तंजिद हसन और गेंदबाजों ने दिखाया दम

      September 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा
      • जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत
      • जीएसटी की नई दरें लागू, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता
      • स्टॉक मार्केट में टेक डिफेंस लैब्स की धांसू एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति में सुधार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version