Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री मोदी की जमशेदपुर में 19 को प्रस्तावित जनसभा के लिए पुलिस मुख्यालय से 1651 अतिरिक्त जवानों की तैनाती
    झारखंड

    प्रधानमंत्री मोदी की जमशेदपुर में 19 को प्रस्तावित जनसभा के लिए पुलिस मुख्यालय से 1651 अतिरिक्त जवानों की तैनाती

    adminBy adminMay 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 19 मई को जमशेदपुर में प्रस्तावित चुनावी जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय से 1651 अतिरिक्त जवानों की प्रतिनियुक्ति शुक्रवार से की गई है। इसमें 27 इंस्पेक्टर, 246 एसआई और एएसआई, 1246 लाठी बल, 82 सशस्त्र बल, 50 यातायात पुलिसकर्मी, दो बीडीएस की टीमें, तीन हिट टीमें, तीन डॉग स्कवायड और रैप की दो कंपनियों सहित इको की चार टीमें शामिल हैं।

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर हथियाबंद जवान तैनात रहेंगे। इसके लिए आसपास के जिलों और ट्रेनिंग सेंटर से भी पुलिस बल बुलाया गया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने मउभंडार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार पहुंचेंगे। बताया गया है कि मउभंडार ग्राउंड प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुरूप छोटा है। इस हिसाब से कार्यक्रम स्थल और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर कंट्रोल बनाए रखना चैलेंज भरा काम होगा। क्योंकि, शहर में एक ही मुख्य मार्ग है, जो सभास्थल मैदान के समीप से होकर गुजरती है।

    जनसभा में दूर-दराज से वाहनों से पहुंचने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल से ही कुछ दूरी पर बड़े वाहनों को तय पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करना होगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बेनाशोल फुटबाल ग्राउंड, मउभंडार बाबूलाइन, टुमांगडुंगरी ग्राउंड, सर्कस मैदान ग्राउंड और कीताड़ीह काजू जंगल के समीप ग्राउंड को देखकर उसे चिह्नित किया।

    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने तीन मई को सिंहभूम और रांची, चार मई को पलामू और सिसई में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद 11 मई को चतरा के सिमरिया और 14 मई को गिरिडी में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेरोसिन डालकर महिला को जलाने के प्रयास के मामले में पति सहित दो गिरफ्तार
    Next Article लोहरदगा में मोटर वाहन दुर्घटना के लंबित मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत आठ जून को
    admin

      Related Posts

      सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक गंभीर

      May 14, 2025

      बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल से नीचे गिरा, दो की मौत

      May 14, 2025

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत के हवाले किया
      • मणिपुर में 16 उग्रवादी और तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार
      • माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 कर्मचारी होंगे प्रभावित, नौकरी का संकट
      • पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया देश छोड़ने का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version