Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एमएलए फंड का 1000 करोड़ गायब! ग्रामीण विकास विभाग मांग रहा हिसाब, जिलों से नहीं मिल रही रिपोर्ट
    Top Story

    एमएलए फंड का 1000 करोड़ गायब! ग्रामीण विकास विभाग मांग रहा हिसाब, जिलों से नहीं मिल रही रिपोर्ट

    adminBy adminMay 19, 2024Updated:May 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में एमएलए फंड से दी गयी 1000 करोड़ से अधिक की राशि का हिसाब सालों से नहीं मिल रहा है। ग्रामीण विकास विभाग दो साल से सभी जिलों से हिसाब मांग रहा है, लेकिन इसकी पूरी जानकारी जिलों से नहीं भेजी जा रही है। गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, दुमका जिलों में सर्वाधिक डीसी बिल लंबित है। इस संबंध में मुख्य सचिव स्तर से भी समीक्षा की गयी है। यह पाया गया कि अधिकांश जिलों में विधायक योजना, मुख्यमंत्री विकास योजना की बड़ी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित है। डीसी बिल का हिसाब नहीं मिलने से राशि के गबन की भी आशंका जतायी जा रही है।

    सभी जिलों को पांच से छह बार दिशा-निर्देश दिये गये हैं और कहा गया कि इस संबंध में विभागीय पत्र राशि का समायोजन लंबित है। महालेखाकार कार्यालय से लेकर मुख्य सचिव स्तर से भी इस संबंध में बार-बार स्मारित किया जा रहा है। विभाग ने विभिन्न मदों में यह राशि दी है, जिसमें प्रत्येक जिला में पांच से आठ करोड़ रुपये का हिसाब बकाया है। हालांकि सरकार के सख्ती के बाद इनमें कुछ राशि का समायोजन हुआ है, जिसकी सूची बनायी जा रही है। बता दें कि विधायक फंड से प्रत्येक विधायक को झारखंड में पांच-पांच करोड़ की राशि दी जाती है। राज्य में 82 विधायक हैं। ऐसे में 410 करोड़ रुपये प्रत्येक वित्तीय वर्ष दिये जाते हैं।

    विधायक की अनुशंसा से उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, सामुदायिक हॉल सहित अन्य सार्वजनिक और जनहित में कार्य कराये जाते हैं। जिलों को यह राशि दी जाती है। योजनानुसार राशि का आवंटन किया जाता है। डीसी बिल नहीं मिलने यह पता नहीं चल रहा है कि उक्त राशि से क्या कार्य किये गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआर्थिक क्षेत्र में विदेशियों का विश्वास जीतने में सफल हुआ भारत
    Next Article रांची एसएसपी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों के साथ की बैठक
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version