Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट, बिकवाली के दबाव में लाल निशान में पहुंचा निफ्टी
    बिजनेस

    मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट, बिकवाली के दबाव में लाल निशान में पहुंचा निफ्टी

    adminBy adminMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट के कारण बाजार आज मजबूती के साथ खुला था। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। प्रथम एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती साठ मिनट का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोटक महिंद्रा, ब्रिटानिया, टीसीएस, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 4.50 प्रतिशत से लेकर 1.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाइटन कंपनी, अडाणी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स और ओएनजीसी के शेयर 6.79 प्रतिशत से लेकर 3.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 2,167 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 498 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,669 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई के सेंसेक्स ने आज 318.53 अंक की मजबूती के साथ 74,196.68 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 74,359.69 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण इस सूचकांक में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 209.75 अंक की मजबूती के साथ 74,087.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी आज 85.75 अंक की बढ़त के साथ 22,561.60 के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक 22,588.80 तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली के चक्कर में शुरू हुई बिकवाली के कारण इस सूचकांक ने थोड़ी देर में ही लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 23.25 अंक की कमजोरी के साथ 22,452.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 732.96 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,878.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 172.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत फिसल कर 22,475.85 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    Next Article सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोने-चांदी की कीमत में उछाल
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं

      September 15, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      September 15, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह
      • गड़बड़ी मिली तो एसआइआर रद्द करेंगे : सुप्रीम कोर्ट
      • पेसा कानून के उपबंधों का उपयोग जनहित में करें: हेमंत सोरेन
      • प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर
      • केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खात्मे को दृढ़ संकल्पित: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version