Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

    adminBy adminMay 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी बनी हुई है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स 450 अंक उछल कर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,127.79 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 308.14 अंक यानी 1.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,149.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,706.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,213.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.54 प्रतिशत उछल कर 7,957.57 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 105.10 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,001.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर तेजी बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। निक्केई इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स और सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। अभी तक के कारोबार में एशियाई बाजारों में से इकलौता हैंग सेंग इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 18,466.91 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,589 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम इंडेक्स 0.26 प्रतिशत उछल कर 3,301.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज मजबूत छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 204.18 अंक यानी 1 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,534.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.04 प्रतिशत उछल कर 3,137.36 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,152.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट, बिकवाली के दबाव में लाल निशान में पहुंचा निफ्टी
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में एक्रेशन फार्मा की कमजोर एंट्री से निराशा, लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट के बावजूद घाटे में निवेशक

      May 21, 2025

      सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी से उछला सोना, चांदी भी हुई लखपति

      May 21, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version